Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

BMC ने कंगना को होम क्वारंटाइन से छूट प्रदान की

हमें फॉलो करें BMC ने कंगना को होम क्वारंटाइन से छूट प्रदान की
, गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (08:48 IST)
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने अभिनेत्री कंगना रनौत को 14 दिनों के गृह क्वारंटाइन के नियम से छूट प्रदान की है। राज्य से बाहर से आने वाले लोगों को नियमानुसार गृह क्वारंटाइन में रहना होता है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
कंगना वर्तमान में मुंबई की तुलना पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने और बीएमसी द्वारा उनके आवास पर अवैध निर्माण तोड़े जाने के चलते चर्चा में हैं। वे बुधवार को ही हिमाचल से मुंबई पहुंची हैं। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रनौत ने गृह क्वारंटाइन के नियम से छूट की मांग करते हुए एक ऑनलाइन आवेदन दिया था, क्योंकि वे यहां संक्षिप्त यात्रा पर आई हैं।
 
अधिकारी ने कहा कि वे यहां 1 सप्ताह से भी कम समय रहने वाली हैं इसलिए उन्हें अल्पकालिक आगंतुक श्रेणी के तहत छूट दी गई है। बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक रनौत 14 सितंबर को मुंबई से जाएंगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather update : केरल में भारी बारिश, उत्तर भारत में मौसम शुष्क एवं उमस भरा रहा