रेणुकास्वामी हत्या मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन को मिली जमानत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 (17:46 IST)
Kannada Actor Darshan Thoogudeep case : कर्नाटक उच्च न्यायालय ने रेणुकास्वामी हत्या मामले में कन्नड़ फिल्म अभिनेता दर्शन थुगुदीप को शुक्रवार को जमानत दे दी। अदालत ने दर्शन के साथ, उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और अन्य को भी जमानत दे दी, जो मामले में अभी जेल में हैं। अभिनेता को अपने प्रशंसक रेणुकास्वामी की हत्या के आरोप में 11 जून को गिरफ्तार किया गया था। रेणुकास्वामी ने 8 जून को पवित्रा गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे जिसके बाद यह घटना हुई थी।  दर्शन फिलहाल पीठ दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।
 
अभिनेता को पहले बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल में रखा गया था, लेकिन जब जेल के कुछ कैदियों के साथ उन्हें आराम करते हुए दिखाने वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया में सामने आई तो उन्हें बेल्लारी केंद्रीय जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। दर्शन फिलहाल पीठ दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।
ALSO READ: रेणुकास्वामी हत्याकांड : CM सिद्धारमैया बोले- अभिनेता दर्शन को बचाने का मुझ पर कोई दबाव नहीं
नौ जून को रेणुकास्वामी (33) का शव बेंगलुरु के सुमनहल्ली में एक नाले के पास मिला था। शव पर कई चोटों के निशान मिले थे। जांच से पता चला कि रेणुकास्वामी को चित्रदुर्ग से अगवा किया गया था और उनकी मौत से पहले उन्हें प्रताड़ित किया गया था।
 
मामले की शुरुआत में चार व्यक्तियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और वित्तीय विवाद के कारण हत्या की जिम्मेदारी ली। हालांकि उनके बयानों में असंगतता के कारण अधिकारियों को एक बड़ी साजिश का संदेह हुआ। बाद की जांच में अभिनेता दर्शन, उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य लोगों की संलिप्तता पाई गई।
ALSO READ: आत्महत्या मामले में SC का अहम फैसला, आरोपी को लेकर की यह टिप्‍पणी
दर्शन को 11 जून 2024 को मैसुरु में गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के लिए बेंगलुरु लाया गया। 16 जून तक सभी संदिग्धों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख