Hanuman Chalisa

प्रेमिका कर रही थी ब्लैकमेलिंग तो लगा दी हॉस्टल में आग....

अवनीश कुमार
मंगलवार, 8 अगस्त 2017 (23:10 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में काकादेव में 20 जुलाई को लगी हॉस्टल में अग्निकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हॉस्टल में आग लगाने वाला अग्निकांड में मौत की नींद सो चुकी मृतका रिया का प्रेमी था।
 
हॉस्टल में लगे सीसीटीवी फुटेज के सामने के बाद पुलिस को उसकी तलाश थी। काकादेव के तुलसी नगर निवासी महेन्द्र सिंह का दो मंजिला हॉस्टल है। बीते माह 20 जुलाई को हॉस्टल में आग लग गई थी। आग व दम घोंटू धुएं की चपेट में आकर कल्याणपुर निवासी विवाहिता चांदनी उर्फ रिया व उसका पति मनीष के साथ ही एक अन्य की मौत हो गई थी। 
 
घटना की जांच में सामने आया कि आग एक युवक द्वारा हॉस्टल में खड़ी स्कूटी में लगाई गई, जिसके बाद पेट्रोल टंकी के चलते आग विकराल हो गई और पूरे हॉस्टल को अपनी चपेट में ले लिया। एसपी पश्चिम डा. गौरव ग्रोवर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हॉस्टल में लगे सीसीटीवी से फुटेज के आधार पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। 
 
सीओ कल्याणपुर रजनीश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आग लगाने वाले युवक को चुन्नीगंज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक कर्नलगंज के बकरमंडी चौराहा निवासी बीयर ठेके का मालिक सिद्धार्थ जायसवाल निकला।

पकड़े गए अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि मृतका रिया से उसके सम्बंध थे, जिसकी उसने रिकॉर्डिंग बना रखी थी और उससे वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। 
 
ब्लैकमेलिंग के चलते उसने रिया की स्कूटी में आग लगाई थी, जिसमें मेमोरी चिप रखी थी लेकिन आग पेट्रोल के सम्पर्क में आने से फैल गई और इतना बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

Delhi-NCR और उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 47 डिग्री के पार, IMD की चेतावनी

MP के इन 10 शहरों में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, नौतपा से पहले 45°C पार पहुंचा पारा

यूपी में जल सारथी ऐप से जल जीवन मिशन को पूर्ण रूप से पारदर्शी बना रही योगी सरकार

ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में नया खुलासा,प्रेग्नेंसी के बाद बिगड़े हालात, मेजर भाई ने लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख