Hanuman Chalisa

कपिल मिश्रा ने फेसबुक पोस्ट को दुर्भावनापूर्ण बताया

Webdunia
सोमवार, 30 मई 2016 (09:09 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा सोशल नेटवर्किंग साइटों पर उनके नाम से गुमराह करने वाली, गलत और झूठी सूचना डालकर ‘दुर्भावना’ और ‘शरारतपूर्ण ढंग से बदनाम करने’ के लिए उन्हें निशाना बना रही है। भाजपा ने इन आरोपों का खंडन किया है।
आप के मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'भाजपा आईटी मशीनरी के कुछ सदस्यों ने एक पेज तैयार किया जहां भड़काऊ बातें डाली जा रही हैं.. एक ऐसे पोस्ट में उन्होंने आम आदमी पार्टी की गलत छवि पेश करने के लिए निरंकारी संत बाबा हरदेव सिंह की अंतिम संस्कार यात्रा को एक राजनीतिक रैली से बराबर बताकर उसका मजाक उड़ाया।' 
 
बयान में कहा गया है, 'यह कुछ भाजपा सदस्यों का घृणा फैलाने वाला ब्रिगेड हे जो आप की गलत छवि प्रस्तुत करने के लिए ऐसे भयानक तरीके अपनाता है। चूंकि उन्हें नीति और शासन के सिलसिले में हममें कोई गलती नजर नहीं आती अतएव वे आप को बदनाम करने के लिए ऐसे दुर्भावनापूर्ण तकनीके अपनाते हैं।' बयान के अनुसार पहले भी इन आप नेता को भाजपा आईटी मशीनरी के सदस्यों ने निशाना बनाया।
 
बयान के अनुसार फेसबुक और ट्विटर की पब्लिक पॉलिसी टीम में शिकायत दर्ज करायी जाएगी एवं दिल्ली पुलिस में इस संबंध में भाजपा आईटी सेल के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई  जाएगी। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख