chhat puja

सिद्धारमैया मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार को, विभागों का भी होगा बंटवारा

Webdunia
शुक्रवार, 26 मई 2023 (16:54 IST)
Karnataka cabinet expansion: कर्नाटक के मंत्री केएच मुनियप्पा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार शनिवार दोपहर को होगा और विभागों का बंटवारा भी शाम तक हो जाएगा। मुनियप्पा ने यह भी कहा कि 4 या 5 मंत्री पदों को छोड़कर शेष पदों को एक ही दिन भर दिया जाएगा। मंत्री के अनुसार मंत्रिमंडल में वरिष्ठ और युवा नेताओं का संयोजन होगा।
 
मुनियप्पा ने नई दिल्ली से लौटने के बाद कहा कि कल मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। समय भी निर्धारित हो गया है। यह कल दोपहर होगा। अधिकांश पद भरे जाएंगे। यह पूछे जाने पर कि कितने मंत्री पद भरे जाएंगे? उन्होंने कहा कि 4 या 5 मंत्री पदों को छोड़कर बाकी सभी को भरा जाएगा।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद को लेकर पार्टी आलाकमान के समक्ष कोई मांग रखी है? मुनियप्पा ने कहा कि इस समय कुछ भी कहना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि हालांकि हमें वरिष्ठों के साथ-साथ युवा लोगों की भी जरूरत है। हमें दोनों का संतुलन बनाने की जरूरत है।
 
विभागों के बारे में मंत्री ने कहा कि इसे अभी तय नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग कल तय किए जाएंगे। शनिवार शाम तक विभागों की घोषणा की जानी है। देवनहल्ली के विधायक मुनियप्पा पूर्व केंद्रीय मंत्री और 7 बार लोकसभा सदस्य रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ 20 मई को कर्नाटक के मंत्री के रूप में शपथ ली थी।
 
राज्य में 34 मंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित अब तक 10 मंत्री पद भरे जा चुके हैं जबकि 24 पद खाली हैं। शपथ लेने वालों में सिद्धारमैया और शिवकुमार के अलावा डॉ. जी. परमेश्वर, मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियंक खरगे, रामलिंगा रेड्डी और बी जेड जमीर अहमद खान शामिल हैं। मंत्री बनाए जाने के लिए जोरदार लॉबिंग की गई है और अपनी दावेदारी के लिए कई उम्मीदवारों ने दिल्ली में डेरा डाला है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला जेम्सबॉन्ड अन्ना चैपमैन फिर काम पर लौटीं, जानिए कौन है यह करिश्माई रूसी जासूस

America में भारतीय ट्रक ड्राइवर ने कई कारों को रौंदा, 3 लोगों की गई जान

डोनाल्ड ट्रंप इफेक्ट, क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं जाएंगे आसियान?

दीपावली पर बोरे भर सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा किसान, गिफ्ट देख डबल हुई खुशी

चित्रकूट में लगा गधा मेला, 1.05 लाख में बिका 'सनी देओल', कितने में बिका 'सलमान'

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में ठेले पर प्रसाद बेचने वाले पर सिपाही की बर्बरता, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में अधिकारी

LIVE: जम्मू कश्मीर की 3 राज्यसभा सीटों पर नेकां की जीत, 1 पर भाजपा

CM योगी ने UP में 'जीरो पावर्टी अभियान' को मिशन के रूप में संचालित करने का लिया संकल्प

पीएम मोदी को क्यों याद आए सीताराम केसरी, क्या कांग्रेस ने उनका अपमान किया था

योगी सरकार डिजिटल शासन नीति को दे रही नई दिशा

अगला लेख