कर्नाटक सीएम सिद्धरमैया को बड़ा झटका, MUDA स्कैम में चलेगा मुकदमा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 17 अगस्त 2024 (11:43 IST)
Karnataka CM siddarmaiah : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मैसूरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) भूमि आवंटन ‘घोटाले’ के संबंध में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।
 
राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला टी जे अब्राहम, प्रदीप और स्नेहमयी कृष्णा की ओर से दायर 3 याचिकाओं पर आधारित है।
 
अधिवक्ता-कार्यकर्ता टी जे अब्राहम द्वारा दायर याचिका के आधार पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने 26 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसमें मुख्यमंत्री को उन पर लगाए पर आरोपों पर जवाब देने और यह बताने के निर्देश दिए गए थे कि उनके खिलाफ अभियोजन की अनुमति क्यों नहीं दी जानी चाहिए।
 
कर्नाटक सरकार ने एक अगस्त को राज्यपाल को मुख्यमंत्री को जारी कारण बताओ नोटिस वापस लेने की सलाह दी थी। उसने राज्यपाल पर संवैधानिक कार्यालय के घोर दुरुपयोग का आरोप लगाया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा चुनाव के लिए BJP की अंतिम लिस्ट जारी, कांग्रेस ने किया 40 उम्मीदवारों का ऐलान

करोड़ों का सोना बरामद करते हुए 4 बदमाश गिरफ्तार, सर्राफ के यहां हुई डकैती का हुआ खुलासा

अजान से 5 मिनट पहले बंद होंगे दुर्गा पांडाल के म्यूजिक सिस्टम, बांग्लादेश में अंतरिम सरकार ने दिखाया रंग

क्या ममता बनर्जी ने की थी पैसे की पेशकश, महिला डॉक्टर के पिता ने बताया सच

MP: वन शहीद दिवस पर वन राज्यमंत्री अहिरवार ने वन शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अगला लेख