Karnataka Hijab Row : कर्नाटक में नहीं थम रहा हिजाब विवाद, अब प्रदर्शन करने वाली 23 छात्राओं को कॉलेज ने किया सस्पेंड

Webdunia
मंगलवार, 7 जून 2022 (17:36 IST)
मंगलुरु (कर्नाटक)। Karnataka Hijab Row : कर्नाटक  (karnataka) के उप्पीनांगड़ी गवर्नमेंट फर्स्ट ग्रेड कॉलेज के प्रबंधन ने पिछले सप्ताह कक्षा के अंदर हिजाब (hijab) पहनने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाली 23 छात्राओं को निलंबित कर दिया है।
ALSO READ: आर्मी एक्ट में बड़ा बदलाव, ले. जनरल स्तर का अधिकारी भी बन सकेगा CDS
पुत्तूर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक और कॉलेज विकास समिति (सीडीसी) के अध्यक्ष संजीव मतंदूर ने मंगलवार को 'पीटीआई से कहा कि छात्राओं ने प्रदर्शन किया। इसलिए उन्हें सोमवार को निलंबित कर दिया गया। 
 
सूत्रों के मुताबिक, पिछले हफ्ते दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर तालुक स्थित कॉलेज में छात्राएं हिजाब पहनकर आई थीं। उन्होंने कक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।
 
सीडीसी ने सोमवार को हुई बैठक में इन छात्राओं को निलंबित करने का फैसला किया। समिति ने सात छात्राओं को हिजाब के साथ कॉलेज आने पर निलंबित कर दिया था।
 
कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस साल मार्च में फैसला दिया था कि हिजाब इस्लाम का अनिवार्य धार्मिक हिस्सा नहीं है। बावजूद इसके ये छात्राएं कक्षा में हिजाब पहनने की अनुमति देने पर जोर दे रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

अगला लेख