कर्नाटक के पूर्व DGP ओमप्रकाश की हत्या, घर पर मिली खून से लथपथ लाश, पत्नी पर आशंका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 20 अप्रैल 2025 (19:38 IST)
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु में एचएसआर लेआउट में स्थित अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए।  पुलिस को संदेह है कि सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी ने उनकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। 
ALSO READ: राज ठाकरे को शिवसेना से निकलवाने के पीछे उद्धव की पत्नी, नीतेश राणे का बड़ा खुलासा
मीडिया खबरों के मुताबिक पूर्व डीजीपी की खून से लथपथ लाश उनके घर से बरामद हुई है। पुलिस को परिवार के किसी करीबी सदस्य के इसमें शामिल होने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि उनके शव पर चोट के निशान हैं, जिससे संदेह है कि उनकी हत्या की गई होगी। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या का शक पत्नी पर जताया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। मीडिया खबरों में बताया गया है कि उनकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 
ALSO READ: सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल
1981 बैच के अधिकारी 
साल 1981 बैच के 68 वर्षीय आईपीएस अधिकारी बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे और उन्होंने भूविज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की थी। उन्हें 1 मार्च, 2015 को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इनपुट भाषा Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल ड्रग्स केस में भाजपा नेता सारिक मछली पर कसेगा शिकंजा, लड़की ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं की अनुदान राशि अब डेढ़ करोड़ , कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर CM पुष्कर धामी का तोहफा

Sukanya Samriddhi Yojana : छोटी सी बचत आपकी बेटी को बना देगी लखपति, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने जताया भरोसा, जान लीजिए क्या है स्कीम

ईरान में बंदूकधारियों ने किया हमला, कोर्ट में चले ग्रेनेड, 6 लोगों की मौत, 20 घायल

एम्बुलेंस में बेहोश महिला से गैंगरेप, अस्‍पताल का स्‍टाफ बना हैवान, कर दी दरिंदगी, इसलिए एम्बुलेंस में आई थी पीड़िता

अगला लेख