BJYM कार्यकर्ता की हत्या के बाद कर्नाटक में बवाल, प्रदर्शनकारियों ने BJP सांसद की गाड़ी में की तोड़फोड़ (वीडियो)

Webdunia
बुधवार, 27 जुलाई 2022 (17:35 IST)
बेंगलुरु। दक्षिण कन्नड़ जिले के बल्लारी में अज्ञात हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी। हत्या के बाद इलाके में तनाव हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साई भीड़ ने दक्षिण कन्नड़ सांसद नलिन कुमार कतिल की गाड़ी का घेराव कर तोड़फोड़ कर दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले पर तुरंत कार्रवाई की गई है।
 
मंगलवार रात बेल्लारे में तीन बाइक सवार बदमाशों ने जिला भाजयुमो सचिव प्रवीण नेट्टारू की उस वक्त बेरहमी से हत्या कर दी थी, जब वे अपनी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। धारदार हथियार से हमला करने के बाद उनको घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
 
भाजपा ने हत्या के विरोध में बुधवार को पुत्तूर, कदबा और सुलिया तालुक में बंद का आह्वान किया है। बेल्लारे में प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिस पर काबू करने के लिए पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज किया।
<

#WATCH Body of BJP Yuva Morcha worker Praveen Nettaru being taken for last rites in Bellare, Dakshin Kannada district in the presence of a large crowd

He was hacked to death by unidentified people yesterday.#Karnataka pic.twitter.com/aH7amFNuB2

— ANI (@ANI) July 27, 2022 >
 
इस हत्या पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि मामले में तुरंत कार्रवाई की गई है और आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा। ये घटना केरल सीमा के पास हुई इसलिए कर्नाटक पुलिस केरल पुलिस के संपर्क में है। 
<

ದಕ್ಷಿಣ ಕನ್ನಡ ಜಿಲ್ಲೆ ಸುಳ್ಯದ ನಮ್ಮ ಪಕ್ಷದ ಕಾರ್ಯಕರ್ತ ಪ್ರವೀಣ್ ನೆಟ್ಟಾರು ಅವರ ಬರ್ಬರ ಹತ್ಯೆ ಖಂಡನೀಯ. ಇಂಥ ಹೇಯಕೃತ್ಯ ಎಸಗಿರುವ ದುಷ್ಕರ್ಮಿಗಳನ್ನು ಶೀಘ್ರವಾಗಿ ಬಂಧಿಸಿ ಕಾನೂನಿನ ಅಡಿಯಲ್ಲಿ ಶಿಕ್ಷಿಸಲಾಗುವುದು.
ಪ್ರವೀಣ ಆತ್ಮಕ್ಕೆ ಶಾಂತಿ ಸಿಗಲಿ, ಈ ನೋವನ್ನು ಭರಿಸುವ ಶಕ್ತಿಯನ್ನು ದೇವರು ಅವರ ಕುಟುಂಬಕ್ಕೆ ಕರುಣಿಸಲಿ. ಓಂ ಶಾಂತಿಃ pic.twitter.com/kCk3W6hVc5

— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) July 26, 2022 >
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि मामले में सोशल मीडिया के जरिए संदेश मिल रहा है कि इसमें SDPI और PFI का लिंक है। पुलिस जांच कर रही है लेकिन कांग्रेस ने केरल और कनार्टक में SDPI और PFI को बढ़ावा दिया है, क्योंकि सिद्धारमैया ने इनके खिलाफ दर्ज केस को वापस लिया था, लेकिन वहां पर हमारी जो सरकार है वह मामले में सख्त कार्रवाई करेगी और आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?