जयपुर में करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या

Webdunia
मंगलवार, 5 दिसंबर 2023 (15:21 IST)
Jaipur news in hindi : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर के श्यामनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हादसे में 2 अन्य घायल हो गए।
 
बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह घर पर थे। तभी स्कूटर पर सवार बदमाश वहां आए और गोली मार कर वहां से फरार हो गए। सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

जयपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि तीन लोग यहां आए थे और उन्होंने सुखदेव सिंह से मिलने के लिए कहा। अनुमति मिलने के बाद वे अंदर गए। उनसे करीब 10 मिनट तक बातचीत की और फिर सुखदेव सिंह पर फायरिंग कर दी। सुखदेव सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में उनका एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक हमलावर की भी मृत्यु हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
<

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड का CCTV#RajasthanNews pic.twitter.com/gkvQhXOEAK

— Avdhesh Pareek (@Zinda_Avdhesh) December 5, 2023 >पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर श्यामनगर इलाके में 4-5 हथियारबंद गोगामेड़ी के घर में घुसे और उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से गोगामेड़ी, उनके एक गार्ड एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। गोलीबारी की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सभी प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी करवाई गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट कर कहा, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूँ। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सम्मानीय सामाजिक जनों को यह विश्वास दिलवाता हूं कि भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राजस्थान को अपराधमुक्त करना हमारी सबसे प्रथम प्राथमिकताओं में है। आप सभी से अपील है कि इस कठिन घड़ी में शांति और धैर्य बनाए रखें। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। मैं लगातार पुलिस से संपर्क में हूं। 

<

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूँ। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सम्मानीय सामाजिक जनों को यह विश्वास दिलवाता हूं कि भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राजस्थान को अपराधमुक्त…

— Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) December 5, 2023 >राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कांग्रेस की हार के लिए गलत टिकट वितरण और करणी सेना की अनदेखी को जिम्मेदार बताया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

चित्रकूट धार्मिक स्थल ही नहीं, सनातन संस्कृति, सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना का है जीवंत केंद्र : CM मोहन यादव

Ayodhya : रामनवमी रामलला का 'सूर्य तिलक', वीडियो देख हो जाएंगे अभिभूत

चुनाव से पहले राहुल गांधी का मिशन बिहार, 'पलायन रोको, नौकरी दो' पर पदयात्रा, क्या है White T-Shirt' वाली अपील के पीछे का मैसेज

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

क्या अखिलेश यादव करेंगे रामलला के दर्शन, अचानक राममंदिर पहुंचे अवधेश प्रसाद का बड़ा दावा

अगला लेख