Hanuman Chalisa

कश्मीर का संपर्क चौथे दिन भी देश के अन्य हिस्सों से कटा

Webdunia
सोमवार, 6 फ़रवरी 2017 (12:08 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में ताजा हिमपात और भूस्खलन की घटनाओं के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से घाटी का सोमवार को लगातार चौथे दिन भी देश के अन्य हिस्सों से संपर्क कटा रहा।

 
राजमार्ग बंद होने के बावजूद कश्मीर जाने वाले अधिकतर वाहनों को जाने दिया गया लेकिन इस दौरान जवाहर सुरंग की ओर लगभग 2,000 खाली ट्रक, तेल टैंकर और फलों से लदे वाहन फंसे रहे। राजमार्ग बंद होने से राज्य में जरूरी सामानों, ताजे फल-सब्जियों, मीट और चिकन की भारी कमी हो गई हैं, वहीं कई क्षेत्रों में यह काफी मंहगे दामों में उपलब्ध है। 
 
एक यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) लगातार राजमार्ग को साफ कर यातायात बहाल करने का प्रयास कर रहा है। राजमार्ग खासकर काजीगुंड, जवाहर सुरंग, शैतान नाला, बनिहाल में ताजा हिमपात और रामबन, रामुस एवं पटनी टॉप में भूस्खलन की वजह से यातायात व्यवस्था को बंद रखा गया है। सुरंग की तरफ कई जगहों पर भूस्खलन और चट्टान खिसकने की घटनाएं हुई हैं, हालांकि बीआरओ मुस्तैदी से राजमार्ग से मलबे को हटाने के काम में लगी हुई है। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कश्मीर जाने वाले अधिकतर वाहनों को जाने की अनुमति दी गई है लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में यहां वाहन फंसे हुए हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

कराची आतंकी हमले के आरोपों पर भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- दूसरों पर नहीं, अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

केतन अग्रवाल मर्डर केस: सगाई से पहले चेतन संग उदयपुर ट्रिप, 1 करोड़ रुपये ट्रांसफर का खुलासा

मुख्यमंत्री योगी का सख्त आदेश, विकास कार्यों में खामी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता सर्वोपरि

पिछड़े देशों में पलायन से अमीर देशों को हुआ खूब फायदा

Top News : सेशेल्स के स्वतंत्रता दिवस समारोह में PM मोदी, असम में बाढ़ का कहर

मुख्यमंत्री योगी सोमवार को पीलीभीत-मुरादाबाद दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

अगला लेख