Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू के कठुआ में कार खाई में गिरी, 9 की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें जम्मू के कठुआ में कार खाई में गिरी, 9 की मौत

सुरेश एस डुग्गर

, शनिवार, 22 फ़रवरी 2020 (22:04 IST)
जम्‍मू। जम्‍मू संभाग के कठुआ जिले के मल्हार इलाके में एक कार गहरी खाई में गिर गई। कार हादसे में 9 लोगों की मौत और 5 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि सुदूर मलार गांव में शाम साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार वाहन 300 फुट गहरी खाई में गिर गया।
 
हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी के मुताबिक घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अंतिम खबर आने तक बचाव अभियान जारी था।
 
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कार काफी तेजी से आ रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। ग्रामीणों की मदद से 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
 
हालांकि अभी तक मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है ताकि इनके घर वालों को सूचित किया जा सके।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुमराह के बचाव में आए इशांत ने कहा इस बात से हैरान हुं...