लव जिहाद ने अब दिल्ली को भी दहलाया है, शाहबाद डेरी क्षेत्र की घटना पर बोली BJP

Webdunia
सोमवार, 29 मई 2023 (19:39 IST)
नई दिल्ली। Delhi murder:  भाजपा (BJP) की दिल्ली इकाई ने सोमवार को कहा कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में चाकू से गोदकर की गई एक नाबालिग लड़की की नृशंस हत्या ‘लव जिहाद’ का मामला है। इसने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (AAP) इसे ‘साधारण’ हत्या और कानून व्यवस्था संबंधी मुद्दे के रूप में ‘चित्रित करने’ की कोशिश कर रही है।
 
पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक बयान में कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में होनी चाहिए।
 
भाजपा के आरोप पर आप की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले ट्विटर पर एक बयान जारी किया।
ALSO READ: दिल्ली में सरेआम नाबालिग की चाकू-पत्थर से हत्या करने वाला आरोपी बुलंदशहर से अरेस्ट, CCTV में कैद हुई थी घटना
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि दिल्ली में एक नाबालिग लड़की की नृशंस हत्या कर दी गई। यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर नहीं है। एलजी (उपराज्यपाल) साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए।
 
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी 16 वर्षीय लड़की पर बार-बार चाकू से वार करता और फिर उसे पत्थर से कुचलता दिखाई देता है। आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है।
 
सचदेवा ने कहा कि शाहबाद में साहिल सरफराज द्वारा की गई एक हिन्दू लड़की की नृशंस हत्या ने एक बार फिर दिखा दिया है कि लव जिहाद ने अब दिल्ली को भी दहला दिया है।
 
उन्होंने कहा कि आफताब पूनावाला-श्रद्धा वाल्कर मामले ने कुछ महीने पहले दिल्ली को झकझोर दिया था और अब एक बार फिर दिल्लीवासियों के लिए यह "लव जिहाद" से सावधान रहने की चेतावनी है।
 
सचदेवा ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अल्पसंख्यक समुदाय के वोट की वजह से डरते हैं और इसलिए इसे 'लव जिहाद' की बजाय 'साधारण' हत्या के रूप में "चित्रित" कर रहे हैं।
 
उन्होंने अपने बयान में कहा कि गिरफ्तार साहिल सरफराज के हाथ पर बंधा लाल कलावा साफ दर्शाता है कि वह सुनियोजित तरीके से काम कर रहे ‘लव जिहाद’ गिरोह का सदस्य है।
 
सचदेवा के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी "लंबे समय से" नाबालिग लड़की को परेशान कर रहा था।
 
उन्होंने कहा कि यह 'दुखद' है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री एक हिन्दू लड़की की 'क्रूर हत्या' को कानून-व्यवस्था के मुद्दे के रूप में चित्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह 'लव जिहाद' का मामला है। सचदेवा ने केजरीवाल पर 'राजनीतिक तुष्टीकरण' में शामिल होने का आरोप लगाया।
 
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने हत्या की तुलना श्रद्धा वाल्कर मामले से की। वाल्कर को कथित तौर पर उसके ‘लिव-इन पार्टनर’ ने मार डाला था और उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए थे।
 
उन्होंने कहा कि यह दर्दनाक हत्या दिल्ली में हुई है। श्रद्धा को अभी तक न्याय नहीं मिला है। न जाने कितनी और श्रद्धाएं इस क्रूरता का शिकार बनेंगी। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Indore में हेलमेट पर cctv कैमरा लगाकर घूम रहा राजू, चौंका देगी पूरी कहानी

भारतीय कर रहे ज्‍यादा नमक का सेवन, इन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, ICMR रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Bihar polls: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग के 'सूत्र' को बताया 'मूत्र', बयान पर मचा बवाल

Imran Khan : क्‍या जेल से रिहा होंगे इमरान खान, PTI पार्टी ने शुरू किया आंदोलन

Uttarakhand में क्यों पड़ी ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की जरूरत? अब CM पुष्कर सिंह धामी ने खुद दिया जवाब

सभी देखें

नवीनतम

BJP महिला कार्यकर्ताओं ने अश्लील वीडियो भेजने वाले को सरेआम पीटा

हवाई अड्‍डे पर खड़े अकासा एयर के विमान को ट्रक ने मारी टक्कर

Assam : अनोखे अंदाज में मनाई तलाक की खुशी, युवक का वीडियो हो रहा वायरल

iPhone 16 को कड़ी टक्कर देगा Vivo का सस्ता फोन, 6500mAh की दमदार बैटरी धांसू फीचर्स

जन्म प्रमाणपत्र कैसे बनवाएं? जानें पूरी प्रक्रिया और किन डॉक्युमेंट्स की होगी जरूरत

अगला लेख