पंजाब को मोदी के खिलाफ युद्ध का मैदान बनाना चाहते हैं केजरीवाल

Webdunia
रविवार, 4 दिसंबर 2016 (13:26 IST)
चंडीगढ़। पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने राज्य में आम आदमी पार्टी की जमीन खिसक जाने का दावा करते हुए कहा कि जनता समझ चुकी है कि अरविंद केजरीवाल विकास के लिए नहीं, बल्कि पंजाब को मोदी के खिलाफ युद्ध का मैदान बनाने के लिए चुनावी समर में उतरे हैं।
 
अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एसवाईएल के मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे को भी नाटक करार दिया और कहा कि अगर कांग्रेस इस मामले पर इतनी गंभीर है तो उसके सभी सांसदों ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया।
 
सिरसा ने कहा कि पहले आप और केजरीवाल के बारे में बात हो रही थी, लेकिन अब इनके बारे में कोई बात नहीं कर रहा क्योंकि इनकी जमीन खिसक चुकी है। लोगों के समझ में आ गया है कि केजरीवाल पंजाब के विकास के लिए नहीं आए हैं, बल्कि वह इस राज्य को मोदी के खिलाफ युद्ध का मैदान बनाना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का अपना कोई आधार और वोटबैंक नहीं है। एक बार हवा चली थी तो लोग इनके पीछे चल दिए, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
 
बैंस बंधुओं के साथ आप के गठबंधन के संदर्भ में सिरसा ने कहा कि केजरीवाल की पार्टी बड़े-बड़े दावे करती थी कि दागी लोगों को शामिल नहीं करेंगे, उनके साथ गठबंधन नहीं करेंगें, लेकिन बैंस बंधुओं के साथ गठबंधन करके उन्होंने अपने ही दावे की पोल खोल दी है। एक तरफ आप के लोग 90 सीटें मिलने का दावा करते हैं और दूसरी तरफ दूसरे दलों के साथ गठबंधन कर रहे हैं। इसी से पता चलता है कि उनकी स्थिति क्या है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

ममता बनर्जी वोटर लिस्‍ट की जांच पर क्‍यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्‍या है मामला...

क्या दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने बताई सचाई

अगला लेख