केरल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, आरएसएस कार्यालय पर फेंका बम

Webdunia
गुरुवार, 19 जनवरी 2017 (14:22 IST)
तालचेरी (केरल)। राजनीतिक रूप से संवेदनशील माने जाने वाले कन्नूर जिले में कथित तौर पर माकपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के 30 वर्षीय एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी।

 
पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में थालीपरंबा स्थित आरएसएस कार्यालय पर एक देसी बम फेंका गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता संतोष पर बुधवार रात उस वक्त हमला किया गया, जब वह धर्मादोम के अंदालूर स्थित अपने घर पर अकेला था।
 
कन्नूर के पुलिस अधीक्षक केपी फिलिप ने बताया कि संतोष की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। संतोष ने पिछला स्थानीय निकाय चुनाव भी लड़ा था।
 
कन्नूर में 57वां राज्य स्कूल कला उत्सव आयोजित किया जा रहा है लेकिन घटना के बाद से यहां सभी दुकानें बंद हैं और वाहन भी सड़कों से नदारद हैं। हमले का विरोध करने के लिए भाजपा ने कन्नूर में हड़ताल का आह्वान किया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

ममता बनर्जी वोटर लिस्‍ट की जांच पर क्‍यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्‍या है मामला...

क्या दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने बताई सचाई

अगला लेख