केरल में बाढ़ के बाद नई मुसीबत, सूख रहे हैं नदियां और कुएं

Webdunia
बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (18:42 IST)
तिरुवनंतपुरम। बाढ़ प्रभावित केरल में तापमान बढ़ने के साथ नदियों और कुओं के अप्रत्याशित तौर पर सूखने की खबरों ने राज्य सरकार को फिक्रमंद कर दिया है। सरकार ने बाढ़ के बाद के घटनाक्रम पर वैज्ञानिक अध्ययन कराने का निर्णय किया है। विशेषज्ञों ने सैलाब के बाद कई जिलों में सूखा पड़ने की आशंका व्यक्त की है।
 
 
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद को घटनाक्रम का अध्ययन करने और समस्या का संभावित समाधान बताने का निर्देश दिया है। सनद रहे कि 20 मई के बाद से केरल में अब तक बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 491 तक पहुंच चुका है।
पिछले महीने बाढ़ आने के बाद तापमान का बढ़ना, अप्रत्याशित तौर पर नदियों का जलस्तर घटना, अचानक से कुओं का सूखना, भूजल, जलाशयों में गिरावट आना और केंचुओं के सामूहिक खात्मे समेत कई मुद्दों ने केरल के विभिन्न हिस्सों को चिंतित किया है।
 
सैलाब ने समृद्ध जैवविविधता के लिए मशहूर वायनाड जिले को तबाह कर दिया। बड़े पैमाने पर केंचुओं के मरने से किसान चिंतित हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इस वजह से धरती तेजी से सूख रही है और मृदा की संरचना में बदलाव हो रहा है।
 
पेरियार, भारतपुझा, पंपा और कबानी समेत कई नदियां बाढ़ के दिनों में उफान पर थीं लेकिन अब उनका जलस्तर असामान्य तौर पर घट रहा है। कुओं के सूखने के अलावा उनके ढहने की भी खबरें हैं। बाढ़ ने कई स्थानों पर भूमि की स्थलाकृति बदल दी है और खासतौर पर इदुक्की और वायनाड जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में जमीन में किलोमीटर लंबी दरारें आ गई हैं।
 
विशेषज्ञों ने सैलाब के बाद कई जिलों में सूखा पड़ने की आशंका व्यक्त की है। विजयन ने फेसबुक पर डाले गए एक पोस्ट में कहा कि जलस्तर में गिरावट, भूजल में परिवर्तन और जमीन में पड़ीं दरारों के अध्ययन का काम जल संसाधन प्रबंधन केंद्र को सौंपा गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

NCRTC ने शुरू की महिला के लिए महिला द्वारा विशेष ई-बाइक टैक्सी सेवा, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा विकल्प

भारत पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में शशि थरूर को क्यों सताई चीन की चिंता?

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बलात्कार का आरोपी, 1 लाख का इनाम था घोषित

RBI ने रेपो रेट को 0.5 प्रतिशत घटाया, सस्ते होंगे होम लोन समेत सभी ऋण

Bengaluru Stampede : RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार

अगला लेख