थप्पड़ कांड : केरल सरकार ने जताई UP के छात्र को गोद लेने की इच्छा, मुफ्त शिक्षा की पेशकश

Webdunia
सोमवार, 28 अगस्त 2023 (18:10 IST)
Student beating case in UP : केरल सरकार ने सोमवार को कहा कि वह उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय के उस बच्चे को गोद लेने को तैयार है, जिसे सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में कक्षा की अध्यापिका के निर्देश पर उसके सहपाठी थप्पड़ मारते नजर आए थे।
 
केरल के शिक्षा मंत्री वी. सिवनकुट्टी ने कहा कि अगर अभिभावक तैयार हों, तो राज्य सरकार बच्चे को सर्वश्रेष्ठ शिक्षा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने यहां मीडिया से कहा, अगर अभिभावक राजी हों, तो केरल का शिक्षा विभाग बच्चे को गोद लेने और उसे सर्वश्रेष्ठ शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।
 
सिवनकुट्टी ने कहा कि केरल की वाम सरकार और लोग धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि हिंसा प्रभावित मणिपुर के एक छात्र को मौजूदा समय में केरल में शिक्षा दी जा रही है।
 
शिक्षा मंत्री ने कहा कि केरल प्रगतिशील तरीके से सोचता और कार्य करता है। उन्होंने रेखांकित किया कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पाठ्यपुस्तकों से हटाए गए अंश राज्य के स्कूलों में अतिरिक्त किताबें जारी कर पढ़ाए जा रहे हैं।
 
सिवनकुट्टी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर थप्पड़ कांड में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इस तरह की घटनाएं अति संवेदनशील युवा मन के लिए एक खतरनाक मिसाल पेश करती हैं।Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

9 तारीख को क्या हुआ, राहुल गांधी के सवाल का PM मोदी ने दिया जवाब, मगर...

राजधानी दिल्ली में जलभराव को लेकर Aap ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, किए अनेक सवाल

अगला लेख