खरगोन शहर में रावण दहन के बाद उपद्रव, कर्फ्यू, 100 गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2015 (13:05 IST)
खरगोन (मप्र)। मध्यप्रदेश के खरगोन शहर में देर रात दो समुदायों के लोगों में विवाद के कारण पथराव और आगजनी की घटनाओं के बाद प्रशासन ने पूरे शहर में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है।


उपद्रव में 5 स्थानों पर आगजनी हुई और 4 लोग घायल हो गए। बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज करके भीड़ को तितर-बितर किया।

उपद्रव तब शुरू हुआ, जब देर रात रावण दहन के बाद लौट रहे लोगों पर पहाड़सिंहपुरा क्षेत्र में कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। तभी शहर के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी पथराव शुरू होने से दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और हालात बिगड़ने लगे।

जिलाधिकारी नीरज दुबे ने बिगड़ती स्थिति पर काबू पाने के लिए शहर में रात को अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया। उन्होंने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि लगभग 100 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है और कई घरों से पत्थरों के थले और तलवार आदि जब्त की गई हैं।

उन्होंने बताया कि उपद्रवियों ने 5 से अधिक स्थानों पर आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। तवड़ी मोहल्ले में 3 मकानों और तिलक पथ पर 2 दुकानों में आग लगा दी गई। इसके अलावा मौके पर आग बुझाने पहुंचे दमकल विभाग के वाहनों पर भी पथराव किया गया। इससे 2 वाहनों के कांच टूट गए।

सिंह ने बताया कि पथराव में 4 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के जिलों से पुलिस बल बुलाकर शहर में तैनात किया गया है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उपद्रवियों की पहचान करके उनकी धरपकड़ कर रही है। गडबड़ी वाले इलाकों में लोगों के घरो में तलाशी ले कर पत्थर, तलवार और पेट्रोल बम आदि जब्त किए गए हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

अमित शाह की नक्सलियों को खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं होगी बातचीत, हथियार छोड़ें, करें आत्मसमर्पण, बता दी आखिरी तारीख

केरल में थाने पहुंचा युवक, कहा- मेरे बैग में नवजात शिशुओं के कंकाल हैं

Hindi row : महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर बैकफुट पर फडणवीस सरकार, हिन्दी अनिवार्यता को लेकर CM का बड़ा ऐलान

रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, दागे 477 ड्रोन और 60 मिसाइल, अमेरिका का F-16 भी हुआ क्षतिग्रस्त

सभी देखें

नवीनतम

मस्क की ट्रंप को चुनौती, वन बिग ब्यूटीफुल बिल पास हुआ तो बनाएंगे नई पार्टी

LIVE: भाजपा का बड़ा हमला, RJD का असली चेहरा नमाजवादी

हिमाचल में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटे, जानिए क्या है अन्य राज्यों का हाल?

ट्रेन का सफर महंगा, सस्ता हु्आ गैस सिलेंडर, 1 जुलाई से हुए बदलावों का क्या होगा आपकी जेब पर असर?

तेलंगाना की दवा फैक्टरी में धमाका, मृतक संख्या बढ़कर 34 हुई