Hanuman Chalisa

खूंटी गैंगरेप मामला : विरोधस्वरूप 10 दिन तक कोई कार्यक्रम पेश नहीं करेंगे कलाकार

Webdunia
शनिवार, 23 जून 2018 (23:23 IST)
जमशेदपुर। झारखंड के खूंटी जिले में इस हफ्ते की शुरुआत में 5 महिलाओं से सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आने के बाद जमशेदपुर के कलाकारों ने शनिवार को कहा कि वे अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 10 दिनों तक कोई कार्यक्रम पेश नहीं करेंगे।
 
 
मुख्यमंत्री रघुवर दास को सौंपे एक ज्ञापन में कलाकारों ने सभी अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और बलात्कार पीड़ितों के लिए पर्याप्त मुआवजे की मांग की। जमशेदपुर कलाकार संघ के बैनर तले विभिन्न संगठनों के कलाकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अमित कुमार के जरिए यह ज्ञापन भेजा। ज्ञापन-पत्र में कलाकारों ने इस घटना को जघन्य और अमानवीय करार दिया और कहा कि राज्य भर के कलाकार इस घटना से स्तब्ध हैं।
 
एक एनजीओ से जुड़ी 5 महिलाओं को बंदूक का डर दिखाकर उनके साथ कम से कम 5 लोगों के समूह ने कथित रूप से बलात्कार किया। ये महिलाएं अर्की पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कोचांज गांव में प्रवासन और मानव तस्करी पर जागरुकता फैलाने गई थीं, जब उनके साथ यह घटना हुई। ज्ञापन में कहा गया कि उन्हें प्रस्तुति के दौरान पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए ताकि इस तरह की घटना फिर न हो। इन कलाकारों ने राज्यभर के अन्य कलाकारों से भी घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करने की अपील की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख