पैसों के विवाद में 2 महीने पहले अपहृत 3 वर्षीय बच्चे को बचाया, आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (10:43 IST)
जालना (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के जालना शहर से 2 महीने पहले एक कुख्यात बदमाश द्वारा अगवा किए गए 3 वर्षीय बच्चे को बचा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि बच्चे के परिवार के साथ पैसों को लेकर विवाद के कारण बदमाश ने बच्चे को अगवा कर लिया था। बच्चे को गुरुवार को बचाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ALSO READ: अब पराली जलाने पर अब किसानों पर दर्ज नहीं होगा मुकदमा, सरकार ने लिया फैसला
सदर बाजार थाना प्रभारी अनिरुद्ध नांदेड़कर ने बताया कि बच्चे की पहचान कार्तिक पवार के तौर पर हुई है और उसे लोहर मोहल्ला के तनिसा जादव ने अगवा कर लिया था। जादव के खिलाफ पहले ही कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे के परिवार को जादव को कुछ पैसे देने थे और वह लगातार अपने पैसे मांग रहा था। 2 महीने पहले जादव एक बार फिर परिवार से पैसे मांगने उनके पास गया। परिवार ने पैसे देने में असमर्थ होने की बात कही तो जादव अपने साथ कार्तिक को ले गया।
 
जादव ने परिवार से कहा था कि उसके पैसे देने पर वह उनके बच्चे को वापस कर देगा। बच्चे की मां ने पुलिस में उसकी शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद हिन्द नगर इलाके में जाधव के ठिकाने पर छापा मारा गया और नाबालिग को उसके चंगुल से छुड़ा लिया गया। जादव को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख