मतदान से तीन दिन पहले दो नेकां कार्यकर्ताओं की हत्या

Webdunia
शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (17:07 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में होने वाले शहरी स्थानीय निकाय के पहले चरण के मतदान से 3 दिन पहले आतंकवादियों ने शुक्रवार को शहर के कारफली मोहल्ला इलाके में नेशनल कांफ्रेंस के 2 कार्यकर्ताओं की करीब से गोली मारकर हत्या कर दी जबकि एक अन्य पदाधिकारी को घायल कर दिया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों ने कारफली मोहल्ला में तीनों पर गोली चलाई जिसमें सभी तीनों घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों को नजदीक में स्थित एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनमें से 2 ने दम तोड़ दिया।
 
मृतकों की पहचान मुश्ताक अहमद वानी और नजीर अहमद भट के रूप में की गई है। दोनों नेशनल कांफ्रेंस से जुड़े थे। भट विधायक हब्बाकदल के लिए जनसंपर्क अधिकारी के तौर पर काम करते थे। घायल व्यक्ति की पहचान शकील अहमद गनी के रूप में की गई है। वे नेशनल कॉन्फ्रेंस के हलका अध्यक्ष हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने एक अभियान शुरू किया है। ये हत्याएं राज्य में होने वाले शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के पहले चरण के मतदान से 3 दिन पहले हुई हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी चुनाव का बहिष्कार कर रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रेमानंद महाराज का वृंदावन में क्यों हो रहा विरोध

कब शुरू होंगे H-1B वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या है आवेदन की प्रक्रिया

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 4 मई को, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अदाणी के छोटे बेटे की शादी, 10,000 करोड़ रुपए दान करने की घोषणा

अजित पवार बोले, मेरी पत्नी और बेटे हारे, मैंने EVM को नहीं दिया दोष

सभी देखें

नवीनतम

हथकड़ी लगाकर अवैध प्रवासियों को वापस भेजने पर भारत ने कहा, इससे बचा जा सकता था

ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज विश्व की सबसे बड़ी ग्राउण्ड वॉटर रिचार्ज परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अमेरिका में बंधक बने, फिरौती हरियाणा में वसूली, US से लौटे UP के देवेन्द्र की दर्दभरी कहानी

LIVE: Delhi Election Results 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025, पल-पल की जानकारी

सरकार ने लोकसभा में बताया, विदेशी जेलों में बंद हैं 10152 भारतीय

अगला लेख