मुंबई में दही हांडी उत्सव की धूम, फडणवीस और अमिताभ ने दीं ट्विटर पर शुभकामनाएं

Webdunia
सोमवार, 3 सितम्बर 2018 (20:45 IST)
मुंबई। भगवान कृष्ण जन्माष्टमी पर महाराष्ट्र में उल्लास का माहौल है और जगह-जगह पर सोमवार को पारंपरिक 'दही हांडी' का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुंबई और राज्यों के अन्य भागों के युवा भाग ले रहे हैं।
 
 
महाराष्ट्र में जन्माष्टमी त्योहार के दौरान दही हांडी का आयोजन किया जाता है। इस परंपरा में रंग-बिरंगे कपड़े पहने युवक यानी गोविंदा दही की हांडी तक पहुंचने के लिए मानवीय पिरामिड बनाते हैं और हवा में लटकती हांडी को तोड़ते हैं। धार्मिक संस्थान, राजनीतिज्ञ और गोविंदा मंडल दही हांडी का आयोजन करते हैं। इस दौरान चारों तरफ 'गोविंदा आला रे' की गूंज रहती है।
 
बंबई उच्च न्यायालय का दिशा-निर्देश है कि दही हांडी के उत्सव में भाग लेने वाले की उम्र 14 साल से कम नहीं होनी चाहिए और उनका बीमा भी होना चाहिए। मुंबई पुलिस इस पर कड़ी निगरानी रख रही है।
 
महाराष्ट्र भाजपा के नेता राम कदम ने कहा कि उनकी टीम ने उपनगरीय इलाके घाटकोपर में दही हांडी का आयोजन किया है और इसमें सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है। शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे, राकांपा नेता सचिन अहीर और प्रताप सरनाईक सहित कई नेता और संगठन महानगर में जगह-जगह लोकप्रिय कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के जरिए इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

क्या ब्रह्मपुत्र पर बांध बना रहा है चीन, क्या है भारत सरकार का रुख?

मेरठ में सड़क पर नमाज पढ़ी तो खैर नहीं, ये दस्‍तावेज होंगे जब्‍त, दिल्‍ली में भी बीजेपी विधायक ने उठाई मांग

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

1 अप्रैल से 4 रुपए महंगा होगा दूध, जानिए कहां होगी बढ़ोतरी...

CM पुष्कर सिंह धामी ने 1232 नर्सिंग अधिकारियों को दिए नियुक्ति-पत्र

अगला लेख