RJD सुप्रीमो लालू यादव CBI कोर्ट में हुए पेश, बांका कोषागार से जुड़ा मामला

Webdunia
मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (23:10 IST)
पटना। चारा घोटाले के एक मामले में आरोपित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद समेत चार आरोपित मंगलवार को सीबीआई के स्पेशल जज प्रजेश कुमार की अदालत में उपस्थित हुए।
 
लालू प्रसाद करोड़ों रुपए के चारा घोटाले से संबंधित बांका कोषागार से जुड़े एक मामले में पटना स्थित सीबीआई की अदालत में मंगलवार को पेश हुए।
 
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रजेश कुमार ने मामले पर सुनवाई की अगली तारीख 30 नवंबर तय की। उन्होंने पिछले हफ्ते बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था।
 
लालू के वकील सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में चश्मदीदों की गवाही के लिए अदालत द्वारा अगली तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गयी है।
 
सिन्हा ने कहा कि अदालत का जब भी आदेश होगा, लालू निश्चित ही प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल 200 लोगों की गवाही होनी है।
 
लालू को यहां बांका जिले के कोषागार से करीब एक करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में तलब किया गया था। उन्हें झारखंड के कई अन्य जिलों (जो 1990 के दशक के दौरान अविभाजित बिहार का ही हिस्सा थे) से संबंधित ऐसे ही मामलों में पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है। लालू फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। वह कई बीमारियों से पीड़ित हैं और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख