भाजपा में शामिल नहीं होने का खामियाजा भुगत रहे हैं लालू...

Webdunia
रविवार, 7 जनवरी 2018 (16:00 IST)
बलिया। समाजवादी पार्टी के एक नेता ने रविवार को कहा है कि राजद नेता लालू प्रसाद यादव को भाजपा में शामिल नहीं होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
 
न्यायालय के फ़ैसले के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी ने आरोप लगाया कि लालू भाजपा की साजिश का शिकार हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए होते तो आज उन्हें यह दिन नहीं देखना पड़ता।
 
उन्होंने विश्वास जताया कि उच्च न्यायालय से लालू यादव को अवश्य न्याय मिलेगा। इवीएम मशीन एवं गोरखपुर तथा फूलपुर के आगामी उप चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में बसपा के शामिल नहीं होने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा से देश के सौहार्द को गम्भीर खतरा है और गुजरात, उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र की हालिया घटनाओं से यह स्पष्ट हो गया है।
 
उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता है कि भाजपा को शिकस्त देने के लिए सभी विपक्षी दल एकजुट हों। उन्होंने कहा कि देश के सौहार्द के लिये बसपा को सपा के साथ हाथ मिलाना चाहिए। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख