Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लालू का दावा, मेरे रहते भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकती

Advertiesment
हमें फॉलो करें लालू का दावा, मेरे रहते भाजपा बिहार विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025 (15:53 IST)
Lalu Yadav on bihar elections : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को दावा किया कि दिल्ली में भाजपा की जीत के बावजूद, इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की हार होगी। पत्रकारों द्वारा इंडिया गठबंधन की सहयोगी आप के दिल्ली में सत्ता से बाहर होने के असर के बारे में सवाल किए जाने पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू ने कहा कि यहां कोई असर नहीं होगा। भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी। लालू की पार्टी के पास 243 सदस्यीय विधानसभा में सबसे अधिक सीट हैं।
 
जब तक हम बिहार में हैं... : जब राजद सुप्रीमो से कहा गया कि बिहार में राजग के नेता सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त हैं, तो प्रसाद ने उनकी जीत की संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक हम बिहार में हैं, वे यहां सरकार नहीं बना सकते। लोग भाजपा को जान गए हैं।
 
क्या कहा भाजपा ने : भाजपा के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लालू जी हों या नहीं हों, राजग की सत्ता में वापसी तय है। लोगों को लालू जी की जरूरत नहीं है। उनके शासनकाल में बड़े पैमाने पर जातिवाद और कुशासन था, जिससे राज्य का नाम खराब हुआ और बिहारी शब्द एक तरह का कलंक बन गया।
 
राजग में शामिल जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी लालू प्रसाद के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लालू जी को याद रखना चाहिए कि राजग ने बिहार में उनके रहते हुए ही सत्ता हासिल की थी और उनके रहते हुए ही वह फिर से ऐसा करती रहेगी।
 
225 का लक्ष्य : उन्होंने कहा कि राजग ने 225 सीट का लक्ष्य रखा है, जो 2010 में उसे मिली सीट से अधिक है। तब राजद बुरी तरह हारी थी। लालू जी को अपनी चिंता करनी चाहिए। उनकी सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेने की उम्र हो चुकी है। उनके बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव उनकी बात नहीं सुनते।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी ट्रंप मुलाकात: व्यापारिक तनाव के बीच भारत देगा रियायतें