Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 3 ढाबे बहे, 19 लोग लापता

हमें फॉलो करें landslide in rudraprayag

एन. पांडेय

, शुक्रवार, 4 अगस्त 2023 (12:45 IST)
Rudraprayag news : उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में 3 ढाबे बह गए। ढाबे में मौजूद 19 लोग लापता है। 
 
रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिला पुलिस से मिली सूचना के अनुसार श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन से 13 लोग लापता हो गए हैं।
 
पुलिस को यह सूचना भी मिली है कि 13 लोगों के अलावा लापता लोगों में बीर बहादुर पुत्र हरि बहादुर, सुमित्रा पत्नी बीर बहादुर, निशा पुत्री बीर बहादुर निवासी ग्राम व थाना राया जिला होमला आंचल करनाली, नेपाल भी इन बहे ढाबों में खाना खाते इस घटना में बह गए।
 
ढाबों में खाना खाने आए धर्मराज बूढ़ा पुत्र मुन बहादुर निवासी पेरे वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चैरा जिला जमुला आंचल जिला करनाली नेपाल, चंद्र कामी पुत्र लाल बहादुर एवं सुखराम रावत पुत्र जोरा निवासी चैरा वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चैरा जिला जमुला आंचल करनाली नेपाल भी घटना के बाद लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना में अब तक कुल 19 लोगों की लापता होने की सूचना है। जिनका सर्च रेस्क्यू जारी है।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीमा हैदर की भारत में एंट्री पर बड़ा एक्शन, सीमा सुरक्षा बल के 2 जवान सस्पेंड