भूस्खलन व बर्फबारी से श्रीनगर-जम्मू मार्ग बंद

Webdunia
सोमवार, 16 मार्च 2015 (18:34 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन और ताजा बर्फबारी के कारण 300 किलोमीटर लंबा  श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहने के कारण कश्मीर घाटी का संपर्क सोमवार को दूसरे दिन भी  देश के शेष हिस्सों से कटा रहा।
राजमार्ग इस महीने के दौरान 10 दिन से भी अधिक समय तक बंद रहा है जिस वजह से आवश्यक  वस्तुओं और सब्जियों की कमी और इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 3 महीने से राजमार्ग  पर केवल एक तरफ के यातायात की अनुमति दी गई है। जवाहर सुरंग के दोनो ओर सैकड़ों वाहन  फंसे हुए हैं।
 
यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को जम्मू से श्रीनगर जाने के लिए किसी  नए वाहन को अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि जवाहर सुरंग और बनिहाल के दोनों और  डेढ इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है।
 
रामबन, रामसु और उधमपुर में भारी बारिश के बाद ताजा बर्फबारी हुई। हालांकि राजमार्ग के  रखरखाव के लिए जिम्मेदार सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) आधुनिक मशीनों के जरिए बर्फ हटाने  के काम में लगा है लेकिन लगातार जारी बारिश और बर्फबारी के कारण बर्फ हटाने के अभियान में  बाधा आ रही है। (वार्ता) 

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट