दिल्ली की तिहाड़ जेल में मारा गया लॉरेंस बिश्नोई का साथी प्रिंस तेवतिया

Webdunia
शनिवार, 15 अप्रैल 2023 (00:47 IST)
नई दिल्ली। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक साथी प्रिंस तेवतिया शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल के अंदर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों के हमले में मारा गया। तेवतिया ने दूसरे कैदी पर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तु को हथियार बनाकर हमला किया और दोनों गिरोहों के सदस्य लड़ाई में शामिल हो गए, जिसमें 4 लोग घायल हो गए, जिसमें तेवतिया की मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रिंस तेवतिया (30) केंद्रीय जेल कारागार तीन में बंद था। जेल के एक अधिकारी ने कहा, आज शाम साढ़े पांच बजे एक कैदी प्रिंस तेवतिया का एक अन्य कैदी अतातुर रहमान से विवाद हो गया, जो एक प्रतिद्वंद्वी गिरोह से है।

अधिकारी ने कहा कि तेवतिया ने दूसरे कैदी पर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तु को हथियार बनाकर हमला किया और दोनों गिरोहों के सदस्य लड़ाई में शामिल हो गए, जिसमें चार लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि उनमें से तीन की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि तेवतिया को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, तेवतिया हत्या और हत्या के प्रयास समेत 16 आपराधिक मामलों में शामिल था।

दिसंबर 2022 में, तेवतिया को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राष्ट्रीय राजधानी में एक आपराधिक मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि उसे पहली बार 2010 में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सांसदों समेत 166 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई सजा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख