नासिक शहर में घुसा तेंदुआ, 2 लोगों पर किया हमला

Webdunia
शनिवार, 30 मई 2020 (17:57 IST)
नासिक। महाराष्ट्र में नासिक शहर के इंदिरा नगर इलाके में शनिवार सुबह एक तेंदुए ने 2 व्यक्तियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह साढ़े पांच बजे हुई, जब एक तेंदुआ शहर में इंदिरा नगर की राजसारथी आवासीय सोसाइटी में घुस गया।

उन्होंने बताया कि तेंदुए ने इमारत की सीढ़ियों पर चढ़कर एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया और उनके शोर मचाने पर वह बाहर की ओर भाग गया। बाहर भागते हुए तेंदुए ने एक राहगीर पर भी हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस बारे में पुलिस और वन अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका। अधिकारी ने कहा कि पीड़ितों को मामूली चोटें आई हैं और इलाके में लगे सीसीटीवी में घटना की तस्वीरें कैद हो गई हैं।
कुछ खबरों के मुताबिक इंदिरा नगर से पहले, मुंबई नाका इलाका और शहर में तिड़के कॉलोनी में एक तेंदुआ देखा गया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता रही बेनतीजा, चर्चा को लेकर यूक्रेन ने लगाया यह आरोप

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

अगला लेख