कूनो राष्ट्रीय उद्यान से भटककर चीता पहुंचा राजस्‍थान, ग्रामीणों में दहशत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 4 मई 2024 (16:32 IST)
Leopard reached in Rajasthan : मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक चीता (Leopard) भटककर करीब 50 किलोमीटर दूर राजस्थान (Rajasthan) के करौली जिले (Karauli District) में पहुंच गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

ALSO READ: Kuno National Park : कूनो में फिर बढ़ा कुनबा, चीता गामिनी ने 5 शावकों को दिया जन्म
 
राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के वन विभाग की टीमें पहुंचीं :  करौली के सिमारा गांव के खेतों में शनिवार को ग्रामीणों ने चीते को देखा और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर चीते को बचाने और मानव-पशु संघर्ष को रोकने के लिए राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के वन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर उसे पकडने की कार्रवाई शुरू की। करौली के वन्यजीव उप वन संरक्षक पीयूष शर्मा ने बताया कि सिमारा गांव में एक जंगली जानवर के बारे में जानकारी मिली थी। जानवर की पहचान नर चीते के रूप में की गई है।

ALSO READ: सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, जानिए क्या है MEP?
 
4 महीने पहले भी राजस्‍थान में चीता मिला था : उन्होंने बताया कि चीता मध्यप्रदेश के श्योपुर और सबलगढ़ से होते हुए गांव तक पहुंचा है। मध्यप्रदेश के ये दोनों शहर चंबल नदी से सटे हुए हैं और करौली का सिमारा गांव भी चंबल के किनारे स्थित है। यह पहला मौका नहीं है, जब कूनो राष्ट्रीय उद्यान से चीता भटककर राजस्थान में आ गया है। 4 महीने पहले भी मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से से लापता चीता प्रदेश के बारां जिले के जंगल में मिला था। इस पर कूनो की टीम बारां पहुंची और उसे बेहोश कर उसे पकड़ा गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

Monsoon Update : क्या अगले 7 दिनों में देश के मौसम में होने वाला बड़ा बदलाव, IMD का अपडेट

manipur violence : CBI ने मेइती संगठन अरामबाई तेंगगोल के सदस्य हवाई अड्डे से किया गिरफ्तार

गड्‍ढे में एकसाथ फंसे बाघ और कुत्ता, ऐसे हुआ रेस्क्यू

रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, समारोह में शामिल हुईं बड़ी हस्तियां

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

अगला लेख