स्कूल पर हमले की साजिश रचने वाले कंप्यूटर इंजीनियर को उम्रकैद

Webdunia
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (22:32 IST)
मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने यहां स्थित अमेरिकी स्कूल के बच्चों पर हमले की साजिश रचने के दोषी कम्प्यूटर इंजीनियर अनीस अंसारी को शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई।
 
अतरिक्त सत्र न्यायाधीश एए जोगलेकर ने उसे सजा सुनाई। अंसारी को अक्टूबर 2014 में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने गिरफ्तार किया था और वह इसके बाद से जेल में था। उसे भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं और सूचना तकनीक कानून के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया।
 
अभियोजन के मुताबिक अंसारी एक निजी कंपनी में एसोसिएट जियोग्राफिक तकनीशीयन के रूप में कार्यरत था और उसने अपने कार्यालय के कम्प्यूटर का इस्तेमाल नकली नाम से फेसबुक अकाउंट बनाने और आपत्तिजनक सूचनाएं प्रकाशित करने के लिए किया।
 
जांच एजेंसी ने उस पर आरोप लगाया कि वह आतंकी संगठन आईएसआईएस की गतिविधियों का समर्थन कर रहा था। फेसबुक पर उमर एल्हाजी के साथ उसका चैट यह दर्शाता है कि वह अमेरिकी स्कूल पर ‘लोन वूल्फ’ हमला करना चाहता था।
 
‘लोन वूल्फ’ हमले से आशय अधिक संख्या में लोगों को मारने के इरादे से केवल एक व्यक्ति द्वारा रेकी करने और साजिश रचने से लेकर हमले तक की सभी गतिविधि को अंजाम देना है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala (Bhasha)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नेपाल का ‘डिजिटल विद्रोह’: GenZ की क्रांति बनी भारतीय विदेश नीति की सबसे बड़ी चुनौती, अब आगे क्‍या होगा?

भारत में भी हो सकती है नेपाल जैसी घटना, भाजपा नेता ने ही दिया बयान, अखिलेश भी बोले

नेपाल में भारतीयों की बस पर हमला, पशुपतिनाथ मंदिर से लौट रहे थे पर्यटक, कई यात्री घायल

डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ पर बोले RSS प्रमुख भागवत, उन्हें डर लगने लगा है

गुजरात में दो साल में 307 शेरों की मौत, दुर्घटनाओं में 41 मरे

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्‍तान में बड़ा आतंकी हमला, TTP ने सेना की बस को उड़ाया, 12 सैनिकों की मौत

apple iphone 16 pro पर बंपर डिस्काउंट, 55,000 रुपए तक की बचत, जानिए क्यों कम हुए दाम

6 लाख तक घटे Force Motors के गाड़ियों के दाम, कौनसे मॉडल के कितने घटे दाम

PM मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर क्‍या बोलीं प्रियंका गांधी?

सीएम डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक, कलेक्टर ने किया खंडन, जानें क्या है पूरा मामला?

अगला लेख