पाकिस्तान ने राजौरी में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, 4 जवान घायल

Webdunia
सोमवार, 21 नवंबर 2016 (00:58 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने रविवार की रात जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भारी गोलीबारी की, जिसमें सेना के चार जवान घायल हो गए। बीते 24 घंटों में तीसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है।
सेना एक अधिकारी ने बताया, ‘पाकिस्तानी सेना ने राजौरी सेक्टर में भारी गोलीबारी की, जिसमें हमारे चार जवान घायल हो गए।’ उन्होंने कहा कि सेना पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आखिरी सूचना मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।
 
पाकिस्तानी सैनिकों ने कल नियंत्रण रेखा पर नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों में गोलीबारी की थी, जिसमें बीएसएफ का एक जवान और एक महिला घायल हो गए थे तथा दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। बीते मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू जिले के पल्लनवाला सेक्टर से लगे गांवों और भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था।
 
गत 29 सितम्बर में पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए लक्षित हमल के बाद से पाकिस्तान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी और गोलाबारी की 286 घटनाओं को अंजाम चुका है जिनमें 14 सुरक्षाकर्मियों सहित 26 लोगों की मौत हुई है। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

फौजा सिंह की पूरी न हो सकी यह दिली ख्वाहिश, यहां बिताना चाहते थे जिंदगी का अंतिम समय

मुंबई में indigo के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी

अगला लेख