Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होते ही ट्रेन में लूटपाट

Advertiesment
हमें फॉलो करें loot in train
नई दिल्ली , शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (12:09 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से रवाना होने के तुरंत बाद एक ट्रेन में शुक्रवार तड़के 4 हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट की। यह ट्रेन अंबाला जा रही थी।
 
अधिकारियों ने बताया कि निजामुद्दीन-अंबाला यात्री ट्रेन में यह घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब ट्रेन स्टेशन और तिलक ब्रिज के बीच एक इलाके में रुकी थी। ट्रेन तड़के 3बजकर 56 मिनट पर निजामुद्दीन से रवाना हुई थी।
 
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता नितिन चौधरी ने कहा कि चाकुओं से लैस 4 लुटेरों ने ट्रेन की जनरल बोगी में यात्रा कर रहे 12 से 15 यात्रियों को डराया-धमकाया और उनके मोबाइल  फोन जैसे कीमती सामान लेकर वे भाग गए। लूट की घटना तब हुई, जब ट्रेन निजामुद्दीन-तिलक ब्रिज के बीच रुकी। एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है और बाकी यात्री ठीक हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस तोड़ेगी यह रिकॉर्ड या भाजपा मारेगी बाजी...