मुंबई में 12 करोड़ की लूट

Webdunia
मंगलवार, 28 जून 2016 (17:28 IST)
ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे जिला के तीन हाथ नाका के समीप मानसिक चिकित्सालय के समीप एटीएम में रुपए भरने वाली कंपनी से सशस्त्र लुटेरों ने आज तड़के पांच करोड़ रुपए लूट लिए।
पुलिस प्रवक्ता पुलिस निरीक्षक सुखदा नारकर ने बताया कि सशस्त्र लुटेरों में से कुछ लोगों ने 'मंकी कैप' पहन रखी थी और कुछ लोगों ने रूमाल से मुंह ढंक रखा था। लुटेरों ने तड़के तीन बजे कार्यालय में घुसकर लूटपाट की।
            
उन्होंने कहा कि तीन लुटेरों ने पहले वहां लगे सीसीटीवी को बंद करते हुए वहां के सुरक्षा गार्ड को काबू में किया और अन्य कर्मचारियों को चाकू और रिवाल्वर दिखाकर डराया और रुपयों को एक बैग में भरकर वहां से फरार हो गए।
         
कार्यालय के एक कर्मचारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि लुटेरे हॉफ पैंट बनियान और शर्ट पहने हुए थे तथा हिंदी और मराठी में बात कर रहे थे। कंपनी बैंक के एटीएम, माल और ज्वेलर्स के यहां से नकदी एकत्र कर कार्यालय में रखते थे।
             
प्रारंभिक रिपोर्ट में 12 करोड रुपए लूटने की बात कही गई थी। घटना के तुरंत बाद ठाणे पुलिस प्रमुख परम बीर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने ठाणे शहर पुलिस के अपराध शाखा पुलिस को मामला सौंप दिया गया।
         
उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ सुराग मिला है जिसके आधार पुलिस काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रुपयों की गिनती करने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितने रुपए लूटे गए। 
         
पुलिस ने भारतीय दंड विधान संहिता के धारा 395, 397, 342 और 506 (2) तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 3, 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड में 'हरेला' पर रोपे गए रिकॉर्ड 8 लाख से अधिक पौधे, धामी ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त

Weather Update: देशभर में मानसून सक्रिय, वाराणसी का नमो घाट पानी में डूबा, IMD का अलर्ट

LIVE : 7.3 तीव्रता के भूकंप से थर्राया अलास्का आइलैंड, सुनामी की चेतावनी

पहलगाम हमले का बदला चाहते हैं ओवैसी, ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

अगला लेख