प्रतिबंधित आयु वर्ग की 260 महिलाओं को पंबा में रोका

Webdunia
शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017 (00:03 IST)
सबरीमाला। भगवान अयप्पा के मंदिर में दर्शन के लिए जाते समय प्रतिबंधित 10-50 आयु वर्ग की कम से कम 260 महिलाओं को पंबा में रोका गया। मंदिर का प्रबंधन करने वाले त्रावणकोर देवोस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह बताया।
 
 
टीडीबी अध्यक्ष ए पद्मकुमार ने बताया कि इन महिलाओं में कुछ केरल कीं, जबकि अन्य पड़ोस के तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश की हैं।
 
पुलिस और देवोस्वोम अधिकारियों ने नियमित गश्ती के दौरान पंबा में महिलाओं को रोका और उनके पहचान पत्र की जांच की। मासिक चक्र आयु वर्ग में आने वाली महिलाओं के सबरीमाला में पूजा करने पर प्रतिबंध है, क्योंकि भगवान अयप्पा को नैष्ठिक ब्रह्मचारी माना जाता है।
 
मंदिर में महिलाओं पर पाबंदी वाली इस परंपरा को चुनौती देने वाली याचिका उच्चतम न्यायालय में संविधान पीठ के समक्ष लंबित है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या राज और उद्धव में होगी सुलह, सवाल सुनकर क्‍यों भड़के एकनाथ शिंदे

निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, कांग्रेस का सवाल, क्यों नहीं हुई भाजपा सांसदों पर कार्रवाई?

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, इंडिगो के प्लेन से टकराई मिनी बस

LIVE: रामबन में बादल फटने से तबाही, कई घर क्षतिग्रस्त, पानी में बहे वाहन

रामबन में बादल फटने से तबाही, 3 की मौत, 100 से अधिक लोगों को बचाया गया

अगला लेख