गीतकार और कवि माया गोविंद का निधन

Webdunia
गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (22:15 IST)
मुंबई। वयोवृद्ध गीतकार और कवि माया गोविंद का बृहस्पतिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 82 वर्ष की थीं। उनके बेटे अजय ने यह जानकारी दी।माया गोविंद के मस्तिष्क में खून का थक्का जमने के कारण पिछले 4 महीने से उनकी हालत गंभीर थी।

'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' और 'आंखों में बस हो तुम' जैसे लोकप्रिय गीत लिखने वाली माया गोविंद ने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। माया गोविंद ने 1970 के दशक में फिल्म उद्योग में काम करना शुरू किया और विनोद खन्ना अभिनीत ‘आरोप’, हेमा मालिनी की ‘रज़िया सुल्तान’ और शाहरुख खान की ‘चाहत’ जैसी कई शानदार फिल्मों के लिए गीत लिखे।

गीतकार के बेटे अजय के मुताबिक माया गोविंद के मस्तिष्क में खून का थक्का जमने के कारण पिछले चार महीने से उनकी हालत गंभीर थी, जिसके कारण उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही थीं। गोविंद पिछले पांच महीनों में दो बार अस्पताल में भर्ती हुईं, जहां उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया था।

उन्होंने जुहू स्थित अपने आवास पर नींद में अंतिम सांस ली। अजय ने कहा, उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिसंबर में लगभग चार दिनों के लिए और फिर बाद में जनवरी में।

इसके बाद से उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। उन्होंने आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने आखिरी बार 2014 में फिल्म 'बाजार ए हुस्न' के लिए गीत लिखे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर शहबाज शरीफ का कबूलनामा, नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकानों पर गिरी थी भारत की बैलिस्टिक मिसाइल

जल गंगा संवर्धन अभियान में सीहोर ने रचा इतिहास, खेत तालाब के निर्माण में पेश की नई मिसाल

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में हल्दवानी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा, CM पुष्कर धामी ने थामा तिरंगा

क्या कभी कारों की जगह ले सकते हैं पब्लिक ट्रांसपोर्ट?

Weather Update : ओडिशा में बिजली गिरने से 9 की मौत, यूपी समेत कई राज्यों में फिर लू का अलर्ट

अगला लेख