धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में 60 से ज्यादा सीटों से जीतने का दावा

Webdunia
सोमवार, 5 जुलाई 2021 (14:54 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने दावा किया कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 60 से अधिक सीटें लाएगी। मुख्यमंत्री धामी और उनके मंत्रिमंडल के रविवार शाम शपथ लेने के बाद उनके साथ विकास कार्यों को लेकर लंबी मंत्रणा करने के दौरान प्रदेश पार्टी अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि भाजपा ने साढ़े 4 साल में विकास कार्यों के बूते यह साबित किया है कि भाजपा विकास के प्रति समर्पित पार्टी है और उसकी सोच सकारात्मक है।

ALSO READ: शपथ लेते ही एक्शन में CM पुष्कर धामी, कैबिनेट की पहली बैठक में लिए बड़े फैसले
 
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और पार्टी मामलों के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम तथा संगठन के अन्य नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश में संवैधानिक संकट के चलते नेतृत्व परिवर्तन करना पड़ा लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां इसका विकास कार्यों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। प्रदेश में विकास कार्य निर्बाध गति से चल रहे हैं। उधमसिंह नगर जिले के खटीमा से 2 बार के विधायक 45 वर्षीय धामी ने रविवार को ही प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्हें प्रदेश की कमान ऐसे समय में मिली है, जब विधानसभा चुनावों में केवल कुछ माह का समय ही शेष है।

ALSO READ: उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ
 
कौशिक ने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। युवा और ऊर्जावान नेतृत्व से जिस तरह की उम्मीदें हैं, उससे भाजपा को 2017 से भी अधिक बहुमत मिलेगा। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनावों में भाजपा को 70 में से 57 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। इस संबंध में हाल में प्रदेश की सल्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का जिक्र करते हुए कौशिक ने कहा कि सल्ट में जनता ने जता दिया है कि उसे भाजपा पर भरोसा है और यह 2022 में होने वाले फाइनल का सेमीफाइनल साबित होगा। उन्होंने कहा कि रोजगार, स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और हर तरह के बुनियादी मुद्दों को हल करने की दिशा में भाजपा सरकार ने बेहतर कार्य किया है।

ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, आईटी कानून की रद्द की गई धारा तहत मामले दर्ज करना चौंकाने वाला
 
कौशिक ने कहा कि कोरोना काल में भी सरकार के साथ भाजपा संगठन पूरी तरह से जुटा रहा और अब संभावित तीसरी लहर के लिए भी वह तैयारियों में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समूल नाश होने तक संगठन सेवा कार्यों में जुटा रहेगा। उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा संगठन सेवा कार्यों में भरोसा रखता है और विपक्षियों की भांति आपदा में अवसर तलाश नहीं करता।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख