मध्यप्रदेश उपचुनाव : सट्‍टा बाजार में भी भाजपा को झटका, भारी पड़ सकती है कांग्रेस

Webdunia
बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (17:30 IST)
भोपाल। पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर्वे में आगामी उपचुनाव में भाजपा की हालत खराब बताई गई थी। इस बीच, सट्‍टा बाजार की भी एक रिपोर्ट सुर्खियों में है। इस रिपोर्ट में भी भाजपा को झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है।
 
सट्‍टा बाजार की रिपोर्ट के मुताबिक 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा 12 सीटों पर सिमट सकती है। हालांकि यह वायरल रिपोर्ट कितनी प्रामाणिक है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। वेबदुनिया भी इस सट्‍टा रिपोर्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करती। 

लेकिन, सट्‍टा बाजार की इस रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा आगामी उपचुनाव में 12 सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। इसके मुताबिक 14 सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। 
 
सट्‍टा बाजार के मुताबिक सुरखी, सुवासरा, ग्वालियर पूर्व, हाटपिपलिया और आगर सीटों पर हार-जीत का अंतर 1500 से 2000 ही रह सकता है।
 
इसके मुताबिक सबसे चर्चित सीट सांवेर (इंदौर) में भाजपा को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्‍टर समर्थक और शिवराज सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट मैदान में रहेंगे, जबकि कांग्रेस ने प्रेमचंद गुड्‍डू को टिकट दिया है। 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों संघ का भी एक सर्वे आया था, जिसमें कहा गया था कि 27 में से (कांग्रेस विधायक दांगी के निधन के बाद 28) से 22 सीटों पर भाजपा की हालत पतली है। बताया जा रहा है कि दलबदलुओं का मामला भाजपा के लिए भारी पड़ सकता है। 
 
दूसरी ओर, कांग्रेस भी ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरने में लगी हुई है। क्योंकि कांग्रेस का मानना है कि कमलनाथ सरकार गिराने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को किसी भी सूरत में बढ़त हासिल नहीं करने देना है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% टैरिफ, 1 अगस्त से लागू होंगी नई दरें

पुणे की UPSC कैंडिडेट ने जीता अनूठा खिताब, 60 दिन 9 घंटे सोकर कमाए 9 लाख, जानिए क्‍या है यह प्रतियोगिता

भारत ने किया बेनकाब तो बिलबिलाने लगे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, फिर दी गीदड़भभकी

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में MP को मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव ने कहा- 20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

अगला लेख