महाड़ में दो और शव बरामद, मरने वालों की संख्या हुई 24

Webdunia
शनिवार, 6 अगस्त 2016 (14:18 IST)
मुंबई। सावित्री नदी में तलाशी अभियान के दौरान आज दो और शव बरामद किए जाने के साथ ही महाड़ में अंग्रेजों के जमाने के पुल के गिर जाने के कारण दो सरकारी बसों और कुछ निजी वाहनों के बह जाने की घटना में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है।
 
रायगढ़ जिले के एक अधिकारी ने बताया, 'नदी में विभिन्न स्थानों से दो और शव जो पुरूषों के हैं, बरामद किये गये हैं। इसके साथ ही अब मरने वालों की संख्या बढ़ कर 24 हो गयी हैं। इनमें से एक का शव महापराल पुल और दूसरा अंबर क्रीक के नजदीक मिला।'
 
उन्होंने बताया कि आज सुबह कई एजेंसियां और स्थानीय गोताखोरों सहित एक ताजा तलाशी अभियान चलाया गया।
 
यह हादसा महाड़ में मंगलवार रात में उस समय हुआ जब मुंबई गोवा राजमार्ग पर स्थित करीब सौ साल पुराना एक पुल ध्वस्त हो गया जिसके कारण दो सरकारी बस और कुछ निजी वाहन उफनती नदी में बह गये।
 
पहचान किए गए 22 पीड़ितों में से 10 राजपुर-बोरिवली बस में सवार थे जबकि सात जयगढ़-मुंबई बस में यात्रा कर रहे थे। दोनों बसें महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की थी।
 
तटरक्षक, एनडीआरएफ और नौसेना की करीब 12 नौकाएं और करीब 160 कर्मचारियों को तलाशी अभियान में लगाया गया है। जिला प्रशासन स्थानीय मछुआरों की भी मदद ले रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा है कि सरकार मृतकों के निकटतम परिजन को पांच लाख रुपए देगी। सरकार ने पूर्व में ही घोषणा कर दी है कि दोनों सरकारी बसों के मृतक प्रत्येक कर्मचारी के परिजन को सरकारी नौकरी दी जाएगी या 10-10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।
 
फड़णवीस ने कहा था कि मंगलवार रात में पुल के ध्वस्त हो जाने के बाद दो सरकारी बसों के अलावा, एक टवेरा और एक होंडा सिटी कार भी नदी में गिर गई थी। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड के मुख्‍यमंत्री सोरेन से मिले केजरीवाल, शिबू सोरेन का हालचाल जाना

और कितनी बेवफा होंगी पत्‍नियां, अब सेल्‍फी के बहाने पति के कत्‍ल की कोशिश

रेलवे रिजर्वेशन व्यवस्था में फिर बदलाव, जानिए कितने लोगों को मिलेगा ट्रेन का वेटिंग टिकट

20 साल छोटे लड़के से प्रेम संबंध, पति को छोड़ 2 बेटियों के साथ प्रेमी के घर पहुंच गई महिला

कावड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह का विवादित पोस्ट, लिखा एक देश दो कानून

अगला लेख