मकर संक्रांति पर नर्मदा नदी में हादसा, नाव डूबने से 5 की मौत, 39 को बचाया

Webdunia
मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (23:15 IST)
नंदुरबार। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में मंगलवार को नर्मदा नदी में एक नाव डूब जाने से 4 बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 39 लोगों को बचा लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग मकर संक्रांति के मौके पर नदी की पूजा के लिए गए थे।
 
मृतकों में 55 साल की एक महिला, 15 महीने से 5 साल की उम्र की तीन लड़कियां और 5 साल का एक लड़का शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। नौका पर करीब 60 लोग सवार थे।
 
पुलिस, अग्निशमन, स्थानीय आपदा प्रबंधन इकाई और जिला प्रशासन की मदद से बचाव कार्य जारी हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक उत्तर महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल जिले में नदी तट पर स्थित गांवों के निवासी थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि नाव पर उसकी क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस वजह से यह दुर्घटना हुई। (भाषा)  (प्रतीकात्मक फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

योग दिवस पर पीएम मोदी ने बताया, योग ने कैसे पूरी दुनिया जोड़ा

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

UP : 1 लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, 40 से ज्यादा मामले थे दर्ज

मथुरा में कॉरिडोर निर्माण के विरोध में महिलाओं ने PM को लिखा खून से खत

Israel-Iran War : इजराइल में ईरानी मिसाइलों का खौफ, भूमिगत ट्रेन स्टेशन में शरण ले रहे लोग

अगला लेख