किसी जमाने में कांपते थे अपराधी, गोली मारकर दी हिमांशु राय ने जान

Webdunia
शुक्रवार, 11 मई 2018 (15:02 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र एटीएस के पूर्व प्रमुख हिमांशु राय ने शुक्रवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका नाम राज्य के तेजतरार पुलिस अधिकारियों में लिया जाता था। 
 
एडीजी रैंक के अधिकारी रहे राय ने अपने सरकारी आवास में खुद को गोली मार ली। इसके बाद उन्‍हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्‍हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वह बीमार होने की वजह से वह अपने ऑफिस भी नहीं जा पा रहे थे।
 
कौन थे हिमांशु राय : 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हिमांशु राय ने मुंबई के नामी कॉलेज सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की थी।
 
हिमांशु राय तब सुर्खियों में आए थे जब 2013 में इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के मामले में उन्होंने बिग बॉस फेम बिंदू दारा सिंह को गिरफ्तार किया था।
 
दाऊद की संपत्ति को जब्त करने और 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग केस को सुलझाने में उनकी प्रमुख भूमिका थी। उन्होंने पत्रकार जेडी हत्याकांड, लैला खान मर्डर केस, जैसे मामलों को सुलझाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 

आतंकवाद रोधी दस्ते का प्रमुख रहने के दौरान उन्होंने बांद्रा कुर्ला इलाके में एक अमेरिकी स्कूल को विस्फोट कर उड़ाने की कथित साजिश रचने को लेकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनीस अंसारी को गिरफ्तार किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख