Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र सरकार ने देसी गायों को राज्यमाता - गोमाता किया घोषित

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र सरकार ने देसी गायों को राज्यमाता - गोमाता किया घोषित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 30 सितम्बर 2024 (16:39 IST)
Maharashtra declares indigenous cow as state mother cow: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने वैदिक काल से देशी गायों (indigenous cows) के महत्व को देखते हुए सोमवार को उन्हें 'राज्यमाता-गोमाता' घोषित किया। एक आधिकारिक अधिसूचना में मुंबई में यह जानकारी दी गई। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब राज्य विधानसभा चुनाव जल्द ही होने की संभावना है।ALSO READ: earthquake: महाराष्ट्र के अमरावती में आया 4.2 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
 
राज्य के कृषि, डेरी विकास, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इस कदम के पीछे अन्य कारकों में मानव पोषण में देशी गाय के दूध का महत्व, आयुर्वेदिक एवं पंचगव्य उपचार के लिए उपयोग और जैविक खेती में गाय के गोबर से बने खाद का इस्तेमाल शामिल है।
 
यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब राज्य विधानसभा चुनाव जल्द ही होने की संभावना है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार का यह फैसला भारतीय समाज में गाय के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक और ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करता है।ALSO READ: UP : ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, कानपुर में ट्रैक पर मिला सिलेंडर
 
उन्होंने कहा कि यह कदम भारत के सांस्कृतिक परिदृश्य में सदियों से गायों की अभिन्न भूमिका को प्रदर्शित करता है। अधिकारी ने कहा कि यह निर्णय लेकर राज्य सरकार ने गाय के गोबर के कृषि लाभों को भी रेखांकित किया है, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह मोदी जी की नहीं अदाणी की सरकार है, सरकार पर बिफरे राहुल गांधी