महाराष्ट्र : गडकरी-फडणवीस के घर में BJP हारी, 31 सीटें जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी

Webdunia
बुधवार, 8 जनवरी 2020 (22:14 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की हालत खस्ता होती जा रही है। जिला परिषद चुनाव में भाजपा और आरएसएस का गढ़ कहलाने में नागपुर में पार्टी की हार से भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। अब तक घोषित 58 सीटों में से 31 के परिणाम कांग्रेस के खाते में गए  हैं जबकि भाजपा को सिर्फ 14 सीटें ही मिली हैं। 
 
सनद रहे कि नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पूर्व मंत्री  चंद्रशेखर बावनकुले का गृह क्षेत्र भी नागपुर है। यहां भाजपा की हार तीनों बड़े नेताओं के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
 
गडकरी के गांव में हारा भाजपा उम्मीदवार : धापेवाड़ा नामक गांव केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गांव है और यहां पर भी कांग्रेस ने बाजी मारी है। धापेवाड़ा गांव में कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र डोंगरे ने जीत हासिल की है। 
 
बावनकुले के कोराडी जिला परिषद सर्कल में कांग्रेस के उम्मीदवार नाना कंभाले ने भाजपा प्रत्याशी संजय मैन्द को शिकस्त दी। नाना को 8223 और संजय को 6923 वोट मिले।
 
नागपुर के हिंगना से पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता रमेश बंग के बेटे दिनेश बंग विजयी हुए। येनवा से शेतकरी कामगार पक्ष (शेकाप) के समीर उमप जीते। आरोली-कोदामेड़ी से कांग्रेस के योगेश देशमुख और गोधनी से कांग्रेस की ज्योति राऊत जीतीं। पथरई-वडंबा से कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठसदस्य शांता कुमरे तीसरी बार चुनाव जीतने में सफल हुईं। |

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

COVID-19 : मेरी खांसी क्यों नहीं जाती, क्या किसी भयानक बीमारी का संकेत या कोरोना के लक्षण, आपके हर सवाल का जवाब

ChatGPT डाउन होने से दुनियाभर के यूजर्स हुए परेशान, लगा शिकायतों का अंबार

राजा रघुवंशी की बहन सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है ट्रोल, जानिए कौन है सृष्टि रघुवंशी और क्या है पूरा माजरा

EPFO पर 30 जून तक नहीं करवाया यह काम तो पड़ेगा पछताना, जानें UAN एक्टिव करने की प्रोसेस

अमरावती को बताया वेश्याओं की राजधानी, NCW ने की पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग

अगला लेख