महाराष्ट्र संकट: राज्यपाल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करेंगे बागी विधायक

Maharashtra Political Crisis
Webdunia
बुधवार, 22 जून 2022 (14:55 IST)
गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में डेरा डाले महाराष्ट्र शिवसेना के बागी विधायक 3 दिन तक यहां ठहरेंगे और वे महाराष्ट्र के राज्यपाल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात करेंगे।
 
सूत्रों ने बताया कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने सरकार बनाने के लिए अपनी ताकत दिखाने के वास्ते राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को बैठक बुलाने के लिए पत्र लिखा है।
 
गौरतलब है कि कोश्यारी के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता चला है। उनकी अनुपस्थिति में गोवा के राज्यपाल श्रीधरन रेड्डी को महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
 
इस बीच विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि रेड्डी पहले ही शिंदे को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए अपनी सहमति दे चुके हैं। इसके जरिये विद्रोही नेता सरकार बनाने के समर्थन में अपने विधायकों की संख्या गिनाने का प्रयास करेंगे।
 
इस बीच, सभी 40 विधायक, जिनमें शिवसेना के 33 विधायक और सात निर्दलीय शामिल हैं, होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हैं। रेडिसन ब्लू होटल में असम के कई वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री भी मौजूद हैं।
 
शिंदे महाराष्ट्र के अन्य पार्टी विधायकों के साथ बुधवार सुबह 6-30 बजे गुवाहाटी पहुंचे। हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशांत बोरगोहेन और पल्लब लोचन दास ने उनका स्वागत किया।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश का चुनावी दांव, आशा कार्यकर्ताओं का वेतन 3 गुना बढ़ाया, ममता कार्यकर्ताओं को डबल प्रोत्साहन

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख