कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा का निधन

Webdunia
मंगलवार, 12 सितम्बर 2017 (01:22 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।
 
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कालूखेडा ने गुडगांव के एक निजी अस्पताल मेंदाता में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे और इस अस्पताल में करीब एक महीने से इलाज करवा रहे थे। कालूखेडा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का बहुत करीबी माने जाता था।
 
उनकी दो बेटियां हैं। कुछ समय पहले उनकी पत्नी का भी निधन हो चुका हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा में छह बार विधायक बने कालूखेड़ा इस बार मुंगावली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वह वर्ष 1984 में गुना लोकसभा सीट से सांसद भी बने थे।
 
वह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री रहे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार मंदसौर जिले ​स्थित उनके पैतृक गांव कालूखेड़ा में 13 सितंबर को किया जाएगा।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

अगला लेख