Biodata Maker

Bilaspur Big Accident : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पहाड़ से बस पर गिरा मलबा,15 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों को 2 लाख

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 (00:05 IST)
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी पर पहाड़ से मलबा और बड़े पत्थर गिर गए। मीडिया खबरों के मुताबिक बस में करीब 35 लोग सवार थे। इसमें 15 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा बल्ली ब्रिज के पास हुआ जब एक पहाड़ी से भारी मात्रा में मिट्टी और चट्टानें नीचे गिरकर एक निजी बस पर गिरीं। इस टक्कर से बस मलबे के नीचे दब गई।  
<

#WATCH बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ज़िले के झंडूता उपखंड के बालुरघाट इलाके में एक निजी बस के भूस्खलन की चपेट में आने से 15 लोगों की मौत हुई। घायलों को एम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया।

वीडियो अस्पताल के बाहर से है। pic.twitter.com/fXfVFP8bVl

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025 >बिलासपुर में निजी बस दुर्घटना पर हिमाचल सड़क परिवहन निगम बोर्ड के सदस्य संदीप सांख्यान ने कहा कि ये घटना बहुत ही दुखद थी। मेरी बिलासपुर के एसपी से बात हुई है। मुझे अभी पता चला है कि 15 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 9 पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे हैं- दोनों लड़के हैं...इसके अलावा दो बच्चे जो बहुत सदमे में थे उन्हें एम्स में रेफर किया गया है। जैसे ही मुझे इस घटना का पता चला तो मैं यहां एम्स पहुंचा। यहां पर सारी व्यवस्था चाक-चौबंद है।
<

#WATCH बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश | हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ज़िले के झंडूता उपखंड के बालुरघाट इलाके में एक निजी बस के भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

< — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2025 >मीडिया खबरों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में शाम को प्राइवेट बस पर पहाड़ गिर गया। इससे 15 लोगों की मौत हो गई। अभी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बच्चे समेत 4 लोगों को बचा लिया गया है। राहत ए‌वं बचाव कार्य जारी है। रात का अंधेरा होने से राहत कार्य में बाधा आ रही है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। छत पर मलबा व पत्थर गिरने के बस पूरी तरह दब गई।
<

Saddened by the loss of lives due to a mishap in Bilaspur, Himachal Pradesh. My thoughts are with the affected people and their families during this difficult time. Praying for the speedy recovery of the injured.

<

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next…

— PMO India (@PMOIndia) October 7, 2025 >
पीएम मोदी ने जताया दु:ख
PM नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा- हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुई दुर्घटना में जान-माल की हानि से गहरा दुख हुआ है।
<

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भूस्खलन के कारण हुए बस हादसे से मन अत्यंत दुखी है। NDRF की टीमें घटना स्थल पर पहुँच चुकी हैं और बचाव कार्य में लगीं हैं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना…

— Amit Shah (@AmitShah) October 7, 2025 >इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। उन्होंने आगे लिखा- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। Edited by : Sudhir Sharma
Show comments

वेबदुनिया की खबर से तिलमिलाया पाकिस्तान, जानिए कौनसी News है

बिहार में गठबंधनों में पड़ती गांठ, अब सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान

DM से पति ने लगाई जान बचाने की गुहार, रात में पत्नी बन जाती है इच्छाधारी नागिन, आखिर क्या है राज

हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार ने की आत्महत्या, रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, चंडीगढ़ वाले घर में मिली लाश

1 मिनट में 200 बार धड़क रहा था दिल, दिल्ली के अस्पताल में सर्जरी कर बचाई गई इराकी बच्चे की जान

Bilaspur Big Accident : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पहाड़ से बस पर गिरा मलबा,15 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों को 2 लाख

ADGP सुसाइड केस मामला : खुलेगा IPS पूरन की मौत का राज, वसीयत और सुसाइड नोट मिला

व्लादिमीर पुतिन को PM मोदी ने फोन पर कहा है‍प्पी बर्थ डे, भारत दौरे को लेकर की चर्चा

दिल्ली में Digital Arrest कर बुजुर्ग से 42.49 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में तीन गिरफ्तार

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को स्पाइस जेट फ्लाइट का खास तोहफा