हरिद्वार में मकर संक्रांति पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हिमा अग्रवाल
शनिवार, 14 जनवरी 2023 (11:52 IST)
आस्था की डुबकी के आगे कंपकंपाती सर्दी को भी हार माननी पड़ रही है। मकर संक्रांति पर्व पर तीर्थ नगरी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शनिवार की सुबह गंगा स्नान के लिए पहुंचे गए। हर-हर गंगे का उच्चारण करते हुए श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई और जनेऊ, मुंडन, नामकरण जैसे मंगलकारी कार्य संपन्न किए। आस्था के इस महापर्व पर ठंडे पानी में स्नान करके भक्तों ने आनंद उठाते हुए पापों से मुक्ति की प्रार्थना भी की है।
 
मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और उत्तरायणी पर्व शुरू हो जाता है। इस पर्व का उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष महत्व है, उत्तरायणी में सूर्य भगवान दक्षिणायन से उत्तर दिशा यानी उत्तर की ओर प्रवेश करते हैं और इसलिए इस पर्व को उत्तरायणी कहते हैं, इस दिन से विवाह उत्सव जैसे मंगल कार्य भी शुरू हो जाते हैं।
 
कहा जाता है कि उत्तरायण दिशा मनुष्य को मोक्ष प्रदायिनी है, जिसके भीष्म पितामह ने अपने प्राणों का त्याग करने के बाद भी सरसैया पर 6 माह बिताए और उत्तरायण का इंतजार किया, ताकि उनको उत्तरायण में मोक्ष मिल सकें। हमारे आध्यात्मिक-पौराणिक धर्म ग्रन्थों में दान, पुण्य और धार्मिक कार्यों का भी इस पर्व के साथ गहरा संबंध है।
 
मकर सक्रांति को खिचड़ी पर्व भी कहा जाता है, मान्यता है कि आज के दिन काली उड़द की दाल और चावल की खिचड़ी बनाई जाती है, गुड़ और तिल से भगवान को भोग लगाया जाता है, सूर्य की पूजा की जाती है। सूर्य का तेज, ओज और प्रकाश अंधकार को समाप्त करके ऊर्जावान बनाता है। उसी प्रकार मकर संक्रांति पर सूर्य दक्षिण दिशा को जीतकर शीत ऋतु जैसे शत्रुओं का दमन करते है। इसलिए मकर संक्रांति पर दान के स्वरूप उड़द की दाल, चावल, गुड़, तिल और गर्म वस्त्र जरूरतमंदों को दान किया है। 
 
शनिवार को मकर संक्रांति पर हरिद्वार में कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रृद्धालु गंगा तट पर स्नान करने के तड़के से ही पहुंच गए। हर की पैड़ी पर दूर-दूर से श्रद्धालुओं का जमघट लगा हुआ है, वह सूर्य को डुबकी लगाकर नमन करते हुए नजर आ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख