मालेगांव धमाका: कर्नल पुरोहित जमानत पर रिहा

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2017 (10:54 IST)
मुंबई। उच्चतम न्यायालय से 2008 मालेगांव विस्फोट कांड में जमानत मिलने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित को बुधवार को नौ साल बाद नवी मुंबई स्थित तालोजा जेल से रिहा कर दिया गया।
 
सुबह करीब पौने ग्यारह बजे वह जेल से एक कार में रवाना हुए। सैन्य पुलिस और सेना के त्वरित प्रतिक्रिया बल की एक टीम ने पुरोहित को जेल के बाहर छोड़ा।
 
नासिक के मालेगांव में 2008 में हुए बम विस्फोट के सिलसिले में पुरोहित करीब नौ साल से जेल में बंद थे। उच्चतम न्यायालय ने 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में पुरोहित को 21 अगस्त को जमानत दी थी।
 
न्यायमूर्ति आर. के. अग्रवाल और न्यायमूर्ति ए. एम. सपरे की पीठ ने पुरोहित को सशर्त जमानत देते हुए कहा था कि वे इस संबंध में बंबई उच्च न्यायालय के फैसले को दरकिनार कर रहे हैं। उक्त फैसले में जमानत से इनकार कर दिया गया था।
 
साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को हुए बम विस्फोट में छह लोग मारे गए थे। मालेगांव उत्तर महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख