आसमान में चक्कर लगाता रहा विमान, खतरे में पड़ी ममता की जान...

Webdunia
गुरुवार, 1 दिसंबर 2016 (11:32 IST)
कोलकाता। कोलकाता स्थित एनएससीबीआई हवाईअड्डे पर आज रात निजी एयरलाइन कंपनी का एक विमान आधे घंटे से अधिक समय तक शहर के आसमान में चक्कर लगाता रहा जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सवार थीं। इस पर तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी को मारने का एक षड्यंत्र था।
 
हवाईअड्डा अधिकारियों ने कहा कि विमान ने पटना से निर्धारित समय से एक घंटे देरी से शाम सात बजकर 35 निनट पर उड़ान भरी और यहां तकनीकी कारणों से आसमान में आधे घंटे से अधिक समय तक चक्कर लगाने के बाद रात नौ बजे से कुछ समय पहले उतर गया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी हवाईअड्डे पर ऐसी घटना कोई नयी बात नहीं है।
 
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहद हकीम ममता के साथ उसी विमान में थे। उन्होंने यद्यपि विमान के उतरने के लिए एटीसी से अनुमति मिलने में देरी पर कड़ी आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि यह मुख्यमंत्री को मारने का एक षड्यंत्र है।
 
हकीम ने दावा किया कि पायलट ने कोलकाता से 180 किलोमीटर दूर घोषणा की कि विमान पांच मिनट के भीतर उतर जाएगा, विमान अंतत: आधे घंटे से अधिक समय बाद उतरा। उन्होंने कहा, 'पायलट ने विमान को उतारने के लिए एटीसी से अनुमति मांगी क्योंकि विमान में ईंधन कम था लेकिन एटीसी ने विमान को रोके रखा।'
 
हकीम ने कहा, 'यह और कुछ नहीं बल्कि हमारे मुख्यमंत्री की हत्या का षड्यंत्र था क्योंकि उन्होंने नोटबंदी के खिलाफ आवाज उठाई है और जनविरोधी निर्णय के खिलाफ जन आंदोलन के लिए देश का दौरा कर रही हैं। सम्पर्क किए जाने पर एटीसी एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।' (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh : नारायणपुर में 5 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस साल कुल 97 ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर में 7 नक्सली गिरफ्तार

Pakistan : बलूचिस्तान में 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों पर किया था हमला

Maharashtra : अलग-थलग पड़े लोगों को एक साथ आना चाहिए, राज और उद्धव के साथ आने की अटकलों पर BJP का बयान

Supreme Court को कमजोर करने में जुटी है BJP, जानिए किसने लगाया यह बड़ा आरोप

अगला लेख