Hanuman Chalisa

ममता बोलीं, केंद्र से औपचारिक अनुरोध प्राप्त होने पर ही बहुदलीय राजनयिक मिशन में वे अपने प्रतिनिधि भेजेंगी

कहा कि पाक के खिलाफ रुख रखने के लिए गठित केंद्र के बहुदलीय राजनयिक मिशन का वे बहिष्कार नहीं कर रहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 19 मई 2025 (15:09 IST)
Mamata Banerjee's request to Centre: तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने विदेश से जुड़े मामलों में केंद्र सरकार के प्रति अपनी पार्टी के समर्थन की पुष्टि करते हुए सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से निपटने के भारत के रुख को सामने रखने के लिए गठित केंद्र के बहुदलीय राजनयिक मिशन (Multiparty diplomatic missions) का बहिष्कार नहीं कर रही हैं और केंद्र से औपचारिक अनुरोध प्राप्त होने पर अपने प्रतिनिधि भेजेगी।
 
ममता बोलीं कि केंद्र को यह निर्णय नहीं लेना चाहिए : ममता बनर्जी ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र को यह निर्णय नहीं लेना चाहिए कि कौन सी पार्टी प्रतिनिधिमंडल में किसे भेजेगी? पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने 3 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर उत्तर बंगाल रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर कहा कि इस बारे में हमसे संपर्क नहीं किया गया। इन दिनों वे केवल संसदीय दल को सूचित करते हैं, मुख्य दल को नहीं। संसदीय दल नीतिगत निर्णय नहीं ले सकता।ALSO READ: 'भव्य मंदिर' से ममता बनर्जी को क्या हासिल होगा?
 
बनर्जी ने कहा कि संपर्क कार्यक्रम के लिए किसी प्रतिनिधि का नाम भेजने का कोई अनुरोध हमारे पास नहीं आया। अगर ऐसा होता तो निश्चित रूप से हम इस पर विचार कर सकते थे। हम विदेश से जुड़े मामलों में पूरी तरह से देश के पक्ष में हैं। पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए राजनयिक बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल के लिए प्रतिनिधियों का नाम तय करना पार्टियों का फैसला है, केंद्र का नहीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख